फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After the death of innocent Fahad, a net was installed on the gate

Lucknow News: मासूम फहद की जान जाने के बाद गेट में लग गई जाली

Tue, 29 Jul 2025 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
After the death of innocent Fahad, a net was installed on the gate
शंकरपुरी कॉलोनी के पार्क में ट्रांसफार्मर की जाली पर लगा गेट।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। विधानसभा मार्ग उपकेंद्र के शंकरपुरी कॉलोनी में रविवार को जिस ट्रांसफार्मर के पेटी यार्ड के खुले गेट की वजह से सात वर्ष के फहद की जान गई, सोमवार की सुबह उसमें जाली लगा दी गई। रविवार को मासूम फहद खेलने के दौरान गेंद लेने के लिए जाली के अंदर पहुंच गया था, जहां करंट की चपेट में आने से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

हुसैनगंज खंड के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार भारती ने बताया कि सोमवार सुबह ही कारीगर भेजकर गेट में जाली लगवाकर उसे सही कराया गया। अब ट्रांसफार्मर पेटी के यार्ड में कोई भी प्रवेश नहीं कर सकेगा। इसके अलावा शंकरपुरी कॉलोनी में जहां-जहां लोगों ने करंट उतरने की शिकायत की थी, उसे भी दुरुस्त कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जहां भी उपभोक्ता इस तरह की शिकायत करेंगे, प्राथमिकता पर उनकी समस्याओं का निस्तारण होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed