फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After one month less than 20 thousand active cases 2326 new patients were found 13 died

यूपी: एक माह बाद 20 हजार से कम हुए सक्रिय मामले, 2326 नए मरीज मिले, 13 की मौत

Thu, 10 Feb 2022 10:53 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 10 Feb 2022 10:53 PM IST
सार

प्रदेश में 24 घंटे में जांचे गए 196978 सैंपल में गुरुवार को 2326 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 13 मरीजों की मौत हुई है और 4351 लोग सही भी हुए हैं।

विज्ञापन
After one month less than 20 thousand active cases 2326 new patients were found 13 died
कोरोना की जांच करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में माहभर बाद कोरोना के सक्रिय मामले 20 हजार से कम हो गए हैं। एक्टिव केस की स्थिति देखें तो नौ जनवरी को प्रदेश में संक्रमितों का ग्राफ 20 हजार के पार हुआ था। ऐसे में माहभर बाद गुरुवार को एक्टिव केसों की संख्या घटकर 18016 रह गई है। इसमें 25 जिलों में एक्टिव केस की संख्या 100 से नीचे है।

विज्ञापन


प्रदेश में 24 घंटे में जांचे गए 196978 सैंपल में गुरुवार को 2326 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 13 मरीजों की मौत हुई है और 4351 लोग सही भी हुए हैं। सौ से अधिक नए मरीज मिलने वाले छह जिलों में लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, रायबरेली और गाजियाबाद शामिल हैं। 
विज्ञापन


इनमें क्रमश: 389, 168, 108, 133, 101 और 106 नए मरीज मिले हैं। 20 जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं। मऊ में एक भी मरीज नहीं मिला है। 24 घंटे में दम तोड़ने वाले 13 मरीजों में लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, रायबरेली, मुजफ्फरनगर, अंबेडकरनगर, कासगंज में एक-एक, झांसी, गोंडा, बिजनौर में दो-दो मरीज की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed