{"_id":"67842456e0045a4e6b0dee98","slug":"after-losing-two-lakhs-in-gambling-the-delivery-boy-had-planned-a-robbery-in-his-house-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1033134-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सट्टे में दो लाख हारने पर डिलीवरी बाॅय ने रची थी अपने घर में चोरी की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सट्टे में दो लाख हारने पर डिलीवरी बाॅय ने रची थी अपने घर में चोरी की साजिश
Mon, 13 Jan 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
सट्टे में दो लाख हारने पर डिलीवरी बाॅय ने रची थी अपने घर में चोरी की साजिश
मोहनलालगंज। ऑनलाइन सट्टे में दो लाख रुपये हारने और रंजिश में पड़ोसी को फंसाने के लिए मोहनलालगंज के गौरा गांव निवासी डिलीवरी बॉय नंद किशोर ने अपने ही घर में चोरी करने की साजिश रची थी। यह बात सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और पुलिस की पूछताछ में सामने आई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी ने शनिवार को पड़ोसी पर केस दर्ज कराया था।
इंस्पेक्टर अमर सिंह के मुताबिक नंद किशोर ने शुक्रवार रात अपने निर्माणाधीन मकान से 1.60 लाख रुपये व पिता प्रहलाद को मोबाइल फोन चुरा लिया था। वह पकड़ में न आए इसलिए उसने पड़ोसी रामदीन व माता प्रसाद के घर से भी उनके मोबाइल गायब कर दिए थे। अगले दिन शनिवार को खुद थाने पहुंच कर पड़ोसी पर चोरी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया था। पुलिस को नंद किशोर पर संदेह हुआ। जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच कबूल लिया।
बड़े भाई का भी हिस्सा हड़पना चाहता था आरोपी
इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रहलाद खेत बेचकर मकान बनवा रहे हैं। बुधवार को उन्होंने बैंक से 3.50 लाख रुपये थे। 1.60 लाख रुपये मझले बेटे नंदकिशोर को दिए थे। बृहस्पतिवार को दिल्ली से बड़े बेटे बबलू ने पिता से अपने हिस्से की रकम मांगी थी। बड़े भाई को रुपये न देने पड़े इसलिए उसने साजिश रची थी।
विज्ञापन
हाल ही में पिता ने चुकाया था दस लाख का कर्जा
पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखी तो उसमें आरोपी रात एक बजे निर्माणाधीन मकान की ओर जाता दिखाई पड़ा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी हाल ही में प्रहलाद ने 28 लाख में खेत बेच कर आरोपी बेटे का 10 लाख का कर्ज चुकाया था।