{"_id":"68b9fe739e215a575a062d12","slug":"after-kidnapping-the-teenager-was-raped-by-stuffing-a-cloth-in-her-mouth-lucknow-news-c-13-knp1050-1368645-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अगवा करने के बाद मुंह में कपड़ा ठूंसकर किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अगवा करने के बाद मुंह में कपड़ा ठूंसकर किशोरी से दुष्कर्म
Fri, 05 Sep 2025 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
मलिहाबाद। मलिहाबाद इलाके में 15 साल कि किशोरी को अगवा करने के बाद मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने बृहस्पतिवार को मलिहाबाद थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
एफआईआर के मुताबिक पीड़ित किशोरी कक्षा-7 की छात्रा है। एक सितंबर की दोपहर 12 बजे वह खेत जा रही थी। इस बीच सचिन नाम के शोहदे ने उसे पकड़ लिया और अगवा कर सुनसान जगह ले गया। वहां पर उसने किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। वारदात के बाद आरोपी किशोरी को धमकाते हुए भाग गया। किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई।
कई दिनों से कर रहा था छेड़छाड़
किशोरी के पिता का आरोप है कि सचिन उनकी बेटी के साथ कई दिनों से छेड़खानी कर रहा था। उन्होंने आरोपी के घरवालों से शिकायत भी की थी। ग्रामीणों के समझाने पर आरोपी ने माफी मांग ली थी। आरोप है कि बेटी से दुष्कर्म के बाद वह शिकायत लेकर आरोपी के घर गए तो उसके घरवाले मारपीट पर आमादा हो गए। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।