{"_id":"595f53324f1c1b4b048b4891","slug":"after-gst-shopkeepers-are-selling-goods-at-the-old-price","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीएसटीः टैक्स तो कम हुआ पर सस्ती नहीं हुईं चीजें, जरा देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटीः टैक्स तो कम हुआ पर सस्ती नहीं हुईं चीजें, जरा देखें
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Fri, 07 Jul 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) एक जुलाई को लागू हुआ, इसके बाद कई वस्तुओं पर टैक्स तो कम हुआ, लेकिन उनकी कीमतें कम नहीं हुईं। चावल को छोड़कर अभी भी पुरानी एमआरपी पर ही वस्तुएं बेची जा रही हैं।
ग्राहक दुकानदारों से दाम कम करने की बात करते हैं तो उनका तर्क होता है कि जब कंपनियों से एमआरपी कम होकर आएगी तो सस्ती बेचेंगे। अब चावल और दाल की कीमतों को ही लीजिए।
दाल-चावल पर पहले वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) क्रमश: एक और चार फीसदी था, लेकिन टैक्स की नई व्यवस्था में दोनों पर जीएसटी शून्य है। इस कारण इसकी कीमत भी कम होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
पांडेयगंज के थोक कारोबारी राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि दाल पर से एक फीसदी टैक्स खत्म होने के बाद भी उसकी कीमत में कोई कमी नहीं आई है। पर साधारण चावल एवं बासमती की कीमत में एक से दो रुपये किलो की कमी आई है।
यहीं नहीं सोडा वाटर पर 3 फीसदी टैक्स घटे छह दिन हो गए, पर बृहस्पतिवार को भी स्पेंसर में सोडा वाटर को पुराने कीमत में बेचा जाता रहा। स्पेंसर में 600 मिली की सोडा वाटर बोतल पहले भी 15 रुपये की थी और बृहस्पतिवार को 15 रुपये में बिकी।

जीएसटी में टैक्स बढ़ा भी
डेमो
सबसे अधिक मिनरल वाटर पर 9 फीसदी का टैक्स घटा ,लेकिन कहीं पर भी इसकी कीमत कम नहीं हुई। एक लीटर मिनरल वाटर की बोतल बृहस्पतिवार को भी 20 रुपये की बिकी जो पहले भी इस रेट में बिक रही थी।
इसी प्रकार कॉर्नफ्लेक्स पर 22 फीसदी का टैक्स घटा पर कीमत पर कोई असर नहीं पड़ा। स्पेंसर के सेल्समैन हरि नरायन के मुताबिक साधारण कॉर्न फ्लेक्स 475 ग्राम का पैकेट पहले भी 155 रुपये में था और बृहस्पतिवार को भी इसी दाम में बेच रहे थे।
तेलीबाग क्षेत्र की बाजार का जायजा लिया गया तो वहां चार रिन साबुन के पैकेट की कीमत पहले 69 रुपये थी, वतर्मान में भी इसकी कीमत में कोई कमी नहीं हुई है, जबकि टैक्स 20.5 से 18 फीसदी जीएसटी में तब्दील हो गया है।
लाटूश रोड के व्यापारी नेता सतीश कुमार अग्रवाल ने बताया कि जीएसटी में वस्तुओं से टैक्स घटा ही नहीं बढ़ा भी है। जीएसटी काउंसिल ने मशीनरी पार्ट्स का टैक्स 27 से घटाकर करके 18 फीसदी कर दिया।
मशीनरी में कौन-कौन से पार्ट्स हैं, इसका डिटेल व्यापारियों के पास नहीं है। इसमें कुछ ऐसे पार्ट्स है जो कुटीर उद्योग में तैयार किए जाते हैं, जिस पर एक्साइज ड्यूटी नहीं थी। उन पर पांच फीसदी का वैट था, पर अब अधिक टैक्स की श्रेणी में आ गए हैं।

देखें, प्रमुख वस्तुओं की कीमत
डेमो
- फोटो : demo pic
प्रमुख वस्तुओं का टैक्स प्रतिशत में
वस्तु वैट जीएसटी
कपड़ा धोने का साबुन 20.5 18
सोडा वाटर 31 28
मशीनरी पार्ट्स 27 18
मिनरल वाटर 27 18
कॉर्न फ्लेक्स 27 5
दाल 1 0
चावल 4 0
प्रमुख वस्तुओं की कीमत रुपये में
वस्तु वैट में जीएसटी में
रिन साबुन चार का पैकेट 69 प्रति 250 ग्राम 69 प्रति 250 ग्राम
सोडा वाटर 15 प्रति 600 मिली 15 प्रति 600 मिली
बीडी 207 ब्रांड 5 प्रति बंडल 5 प्रति बंडल
मिनरल वाटर 20 एक लीटर 20 एक लीटर
कॉर्न फ्लेक्स 155 प्रति 475 ग्राम 155 प्रति 475 ग्राम
दाल अरहर 60 किलो 60 किलो
चावल सांभर 27 किलो 26 किलो