{"_id":"62e1a485662e7f5095415b3a","slug":"after-engagement-girl-ran-away-with-jewellary-and-money-gw-reporters-news-lko6414760106","type":"story","status":"publish","title_hn":"Honey Trap: सोशल मीडिया पर हुआ प्यार और फिर सगाई, शादी से पहले जेवर-नकदी लेकर भाग गई युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Honey Trap: सोशल मीडिया पर हुआ प्यार और फिर सगाई, शादी से पहले जेवर-नकदी लेकर भाग गई युवती
Thu, 28 Jul 2022 10:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 10:19 AM IST
सार
एक युवती ने सोशल मीडिया पर युवक को प्रेम के जाल में फंसा लिया और फिर सगाई के बाद जेवर-नकदी लेकर गायब हो गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
आशियाना इलाके में रहने वाले एक युवक को एक युवती ने सोशल मीडिया पर प्यार के जाल में फंसाया। उसके बाद युवक से शादी के लिए तैयार हो गई। सगाई भी हो गई। कार्यक्रम में मिली लाखों रुपये की नकदी व जेवरात लेकर शादी से पहले ही युवती फरार हो गई। युवक मध्य प्रदेश में बताए गए पते पर छिंदवाड़ा पहुंचा, तो ठगी की जानकारी हुई। एसीपी कैंट के निर्देश पर आशियाना थाने में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
एसीपी कैंट अर्चना सिंह के मुताबिक, रुचिखंड निवासी एक युवक की चार साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा इलाके में रहने वाली युवती से बातचीत हुई। युवती ने युवक को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। दोनों शादी को राजी हो गए। इसके बाद युवती के साथ उसके घर वाले जुलाई 2021 में लखनऊ मिलने के लिए आए। सब तय होने के बाद दोनों ने सगाई कर ली।
इस दौरान उसे भेंट के रूप में एक लाख 80 हजार रुपये नकद व जेवरात मिले जिन्हें लेकर युवती भाग गई। जनवरी से जिस नंबर पर बात होती थी, वह भी बंद कर दिया। इसके बाद युवक ने पता लगाया, तो हनीट्रैप की जानकारी हुई।
विज्ञापन
बदनामी न हो इसके चलते कुछ नहीं किया। इसके बाद युवती, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपयों की मांग करने लगी। इस दौरान कुछ वीडियो रिश्तेदारों के नंबर पर भेज भी दिए। पीड़ित युवक की तहरीर पर आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।