फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after death zohra sahgal got lacchu maharaj award

सहगल को मरणोपरांत लच्छू महाराज अवॉर्ड

Tue, 02 Sep 2014 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 Sep 2014 04:39 PM IST
विज्ञापन
after death zohra sahgal got lacchu maharaj award

मशहूर अदाकारा व हर दिल अजीज अभिनेत्री जोहरा सहगल को मरणोपरांत लच्छू महराज अवॉर्ड से नवाजा गया।

विज्ञापन


उनकी बेटी किरण सहगल ने यह सम्मान ग्रहण किया। उन्हें स्मृतिचिह्न, अंगवस्त्र के साथ सम्मान स्वरूप 51 हजार रुपये प्रदान किए गए।

यह अलंकरण लखनऊ घराने के कथक के अहम हस्ताक्षर रहे। पं. लच्छू महराज की 107वीं जयंती के अवसर पर लच्छू महराज बैले सेंटर द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मान समारोह में हुआ।

इस अवसर पर सेंटर के कलाकारों ने कथक की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत कथक संरचना ‘नृत्यरंजनी’ से हुई, जिसमें कथक के विभिन्न इंद्रधनुषी रंगों को मंच पर उतारा गया।
विज्ञापन


अगली प्रस्तुति मंदिर नृत्य की हुई, जिसमें ‘गोपाल गोसुत’ बोल पर कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य पेश किया।

इसके बाद लखनऊ घराने का भावप्रधान दादरा ‘रंगी सारी गुलाबी चुनरिया’ और मुगलकालीन तराना प्रस्तुत किया गया। अंतिम पेशकश ‘दैया री मोहे भिजोया’ बोल पर सूफी कथक की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच पर प्रियंका मल्होत्रा, उपासना श्रीवास्तव, साक्षी श्रीवास्तव, अशमिता श्रीवास्तव, रमा मिश्र ने कथक किया। मूल निर्देशन शृंगारमणी, कुमकुम आदर्श व कोरियोग्राफी अक्षय कुमार की रही।

इससे पूर्व सुबह में बैले केंद्र की ओर से बिंदादीन की ड्योढ़ी के निकट लगी। पं. लच्छू महराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम हुआ।

जिसमें लच्छू महराज के भाई शम्भू महाराज की बेटी मुन्नी देवी, भातखण्डे संगीत समविश्वविद्यालय की डॉ. कुमकुम धर सहित तमाम कथक कलाकार उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed