फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After Bihar BJP to focus on UP election.

यूपी वाले नहीं 'बाहरी' पूरा करेंगे भाजपा का मिशन 2017

Sat, 27 Jun 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 27 Jun 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
After Bihar BJP to focus on UP election.

भाजपा हाईकमान बिहार चुनाव के बाद मिशन उत्तर प्रदेश पर काम शुरू करेगा। इसका खाका खींचा जा रहा है। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर सहित कई नेता उत्तर प्रदेश में रुककर पार्टी की चुनाव तैयारियों को आगे बढ़ाएंगे।

विज्ञापन


कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी यूपी में लगाया जाएगा। जो यहीं रुककर पार्टी की जीत का रास्ता तैयार करने में यूपी टीम की मदद करेंगे। इसके तहत कुछ अन्य नेताओं को भी प्रदेश का सहप्रभारी बनाने की तैयारी है। इनमें एक नाम पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय का भी है।
विज्ञापन


भाजपा ने भले ही यूपी में पौने दो करोड़ लोगों को सदस्य बना लिया हो। महासंपर्क अभियान के जरिये पार्टी के हजारों लोग गांव-गांव संपर्क कर रहे हों। लोकसभा चुनाव में प्रदेश में पार्टी को जबरदस्त सफलता मिली हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके पार्टी हाईकमान सूबे के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने लायक सीटें पाने को लेकर आश्वस्त नहीं है। पार्टी सूत्रों की मानें तो हाईकमान आशंकित है कि मिशन यूपी को अभी पूरी तरह यहां के लोगों पर ही नहीं छोड़ा जा सकता।

इस तरह दी जाएगी जिम्मेदारी

After Bihar BJP to focus on UP election.

इसलिए यहां के लोगों के साथ लोकसभा चुनाव के प्रयोग को दोहराते हुए दूसरे राज्यों व दिल्ली के पार्टी नेताओं को भी जुटाने की योजना बनाई गई है।

बिहार चुनाव के बाद न सिर्फ भाजपा बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध अन्य संगठनों के प्रमुख लोगों को अलग-अलग जिलों व क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा।

इन्हें चुनाव के नजरिये से अपनी-अपनी जिम्मेदारी वाले क्षेत्रों में बूथ से लेकर समीकरणों को पार्टी के अनुकूल बनाने के उपाय तलाशने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। टिकट के दावेदारों के बारे में भी फीडबैक जुटाने का जिम्मा मिलेगा।

पार्टी ने सूबे की सीमाओं से सटे दूसरे राज्यों के लोगों की भी यूपी के चुनाव में मदद लेने का फैसला किया है। इन्हें प्रदेश की सीमा में पड़ने वाले इलाकों में लगाकर लोगों को भाजपा से जोड़ने की जिम्मेदारी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed