फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After an argument, the wife was killed by hitting her on the head with a brick

Lucknow News: कहासुनी के बाद पत्नी के सिर पर ईंट मारकर हत्या

Mon, 28 Jul 2025 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 28 Jul 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
After an argument, the wife was killed by hitting her on the head with a brick
सीमा की फाइल फोटो।
माल। बाजार गांव में रविवार सुबह रवि रावत ने कहासुनी पर पत्नी सीमा (25) की ईंट मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि रवि रावत पत्नी सीमा, बेटी पलक (4) के साथ रहकर चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। सीमा के मायके वाले भी वहीं रहकर मजदूरी करते थे। बीते 23 जून को रवि पत्नी व बेटी पलक के साथ गांव आया था। रविवार सुबह पलक घर के बाहर खेल रही थी। घर में डीजे बज रहा था। किसी बात पर पति-पत्नी में कहासुनी होने लगी। रवि ने आंगन में रखी ईंट से सीमा के सिर पर वार कर दिया। चोट लगने से सीमा खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी।
विज्ञापन


नंगे पैर भागते लोगों ने देखा तो हुआ शक
वारदात के बाद आरोपी रवि नंगे पैर घर से भाग गया। पड़ोसियों ने जब उसको भागते देखा तो शक हुआ। खबर पाकर आरोपी के चाचा मधुराम व अन्य लोग रवि के घर पहुंचे तो सीमा खून से लथपथ पड़ी मिलीं। वे लोग सीमा को सीएचसी ले गए, जहां से उनकोे ट्रामा रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने सीमा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर माल पुलिस, एसीपी मलिहाबाद और फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। एसीपी मलिहाबाद विनीत सिंह ने बताया कि सीमा के मायके वालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। आरोपी रवि की तलाश में पुलिस की टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह साल पहले हुई थी शादी, अक्सर रवि करता था झगड़ा
उन्नाव के औरास तलवा गांव निवासी सीमा की छह साल पहले रवि के साथ शादी हुई थी। दोनों की बड़ी बेटी पायल चंडीगढ़ में नाना के साथ रहती है। ग्रामीणों ने बताया आरोपी नशे का लती है। अक्सर घर में कहासुनी होती रहती थी। एसीपी ने बताया कि आरोपी रवि के पकड़े जाने के बाद हत्या के पीछे की सही वजह पता चल सकेगी।

सीमा की फाइल फोटो।

सीमा की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed