फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after 17 years police caught banwari lal kanchal

आखिरकार जेल पहुंचा 17 साल से फरार सांसद

Tue, 29 Jul 2014 11:47 AM IST
सुधीर कुशवाहा/अमर उजाला, लख्ानऊ
सुधीर कुशवाहा/अमर उजाला, लख्ानऊ Updated Tue, 29 Jul 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
after 17 years police caught banwari lal kanchal

सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में 17 साल से फरार चल रहे पूर्व राज्यसभा सदस्य बनवारी लाल कंछल को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


कंछल ने सोमवार को ही कोर्ट में समर्पण किया था। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट अपूर्व सिंह ने कंछल की जमानत अर्जी खारिज करते हुए उसे जेल भेज दिया। इस मामले की सुनवाई अब 30 जुलाई को होगी।

अदालत ने हाजिर न होने पर 7 जून 1997 को कंछल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

यही नहीं, बीते 11 जुलाई को गिरफ्तारी वारंट के साथ ही कंछल की फरार घोषित कर दिया गया था। साथ ही इस संबंध में अदालत ने एसएसपी को कड़ा पत्र भी लिखा था।

विज्ञापन

मुझे लगा मुकदमा खत्म हो गया है: कंछल

after 17 years police caught banwari lal kanchal

कंछल ने जमानत अर्जी में बताया कि वह इस गलतफहमी में थे कि उनके खिलाफ चल रहा मुकदमा खत्म हो गया है।

इसी के चलते कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था। कोर्ट ने अर्जी खारिज करते हुए कहा कि वह कोर्ट में चल रहे मुकदमें में 17 साल से फरार है।

थाने से यह भी रिपोर्ट आई है कि कंछल के जमानतदार सुशील कुमार की मौत हो चुकी है।

क्या है मामला

after 17 years police caught banwari lal kanchal

31 अगस्त 1987 को आयकर अधिकारी महेश चंद्र ने अमीनाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे पोस्ट आफिस के सामने स्थित ठाकुर दास एण्ड ब्रदर्स की दुकान पर आयकर सर्वेक्षण करने गये थे।

वहां दुकान के साझीदार ठाकुर दास व उनके दो भाइयों ने बनवारीलाल कंछल व पड़ोस के अन्य दुकानदारों की मदद से सर्वेक्षण कार्य बंद करा दिया।

यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने सर्वेक्षण करने गई टीम के साथ न केवल हाथापाई, गालीगलौज किया बल्कि सर्वेक्षण के कागजात भी फाड़ डाले।

पुलिस ने मामला दर्ज करके विवेचना के बाद 30 सितंबर 1987 को आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed