फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Afraid of the threat, he went to the bank and transferred the money to the fraudster

Lucknow News: धमकी से डरकर बैंक जाकर जालसाज को ट्रांसफर की थी रकम

Mon, 31 Mar 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 31 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Afraid of the threat, he went to the bank and transferred the money to the fraudster
धमकी से डरकर बैंक जाकर जालसाज को ट्रांसफर की थी रकम
लखनऊ। सेवानिवृत्त शिक्षिका छितवापुर निवासी अलका मिश्रा को डिजिटल अरेस्ट कर 10 लाख रुपये वसूलने के मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पड़ताल में सामने आया है कि ठग की धमकी से डरकर अलका खुद बैंक गई थीं। इसके बाद बैंक से ठग के बताए गए खातों में रुपये स्थानांतरित किए थे।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना ब्रजेश कुमार यादव के मुताबिक ठग ने अलका को जेल भेजने की धमकी दी थी। इससे वह सहम गई थीं। जालसाज ने मुंबई और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग खातों में रकम स्थानांतरित कर दी थी। पुलिस खातों का ब्योरा खंगाल रही है। माना जा रहा है कि जिन खातों में रकम भेजे गए हैं, वे किराये पर लिए गए थे। पुलिस ठग के बैंक खातों में बची रकम फ्रीज कराने का प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर जालसाज ने अलका मिश्रा को मनी लॉन्डि्रंग के केस में जेल भेजने की धमकी दी थी। इसके बाद उनसे 10 लाख रुपये वसूले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed