फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   affordable flats in lucknow in lda scheme

लखनऊ में इतने सस्ते फ्लैट, कीमत आपने सोची नहीं होगी

Sat, 23 May 2015 03:52 PM IST
Updated Sat, 23 May 2015 03:52 PM IST
विज्ञापन
affordable flats in lucknow in lda scheme

एलडीए बसंत कुंज योजना में 1468 गरीब आवासों का निर्माण करेगा। भविष्य में समाजवादी आवासों के तहत इन फ्लैटों का पंजीकरण खोला जाएगा।

विज्ञापन


इस कॉलोनी के सेक्टर एन में यह 1468 फ्लैटों का निर्माण होगा। जिनके लिए अलग-अलग तीन टेंडर किए गए हैं। ताकि काम तेजी से किया जा सके।

इनका 30 फीसदी निर्माण पूरा होने के बाद प्राधिकरण पंजीकरण खोलेगा। यहां किसानों के साथ विवाद सुलझने के बाद में यहां फ्लैटों का निर्माण शुरू किया जा रहा है।

बसंत कुंज कॉलोनी के सेक्टर एन में यह फ्लैट बनाए जाएंगे। इस सेक्टर में किसानों के विरोध के चलते इन फ्लैटों का निर्माण लंबे समय से रुका हुआ था। तीन ब्लॉकों में यह निर्माण किए जाएंगे।

विज्ञापन

चौंका देगी फ्लैट की कीमत

affordable flats in lucknow in lda scheme
पहले ब्लॉक में 576, दूसरे में 496 और तीसरे 416 फ्लैटों का निर्माण होगा। इन फ्लैटों का क्षेत्रफल करीब 35 वर्ग मीटर (लगभग 400 वर्ग फीट) समाजवादी आवासीय योजना के तहत अगर इनका पंजीकरण खोला गया तो एक फ्लैट की कीमत करीब 11 लाख रुपये होगी।

जबकि, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में पंजीकरण खोले जाने की दशा में 7 लाख रुपये तक कीमत एक फ्लैट की होगी। मगर समाजवादी आवासीय योजना के तहत जिस निर्माण गुणवत्ता के साथ निर्माण किया जाएगा, वैसा सामान्य ईडब्ल्यूएस में नहीं मिलेगा।
 
प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता बीपी मौर्य ने बताया कि, इन फ्लैटों का निर्माण बहुत जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed