फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   affordable flat scheme by awas vikas parishad

खुशखबरी: सीमित आय वर्ग के लिए बेहद सस्ते फ्लैट्स की सौगात

Mon, 04 Apr 2016 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 04 Apr 2016 10:58 AM IST
विज्ञापन
affordable flat scheme by awas vikas parishad
होगी 5000 फ्लैट्स की स्कीम लॉन्च - फोटो : डेमो फोटो
घर की चाहत रखने वाले सीमित आय वर्ग के लोगों के लिए खुशखबरी है। आवास विकास परिषद 6 अप्रैल को अपने 51वें स्थापना दिवस पर रायबरेली रोड स्थित वृंदावन योजना-4 के सेक्टर 13 व 19 में पांच हजार फ्लैट की योजना लॉन्च करने जा रहा है। 
विज्ञापन


इनमें नौ से तेरह लाख रुपये के बीच साढ़े चार हजार ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैट होंगे। छह अप्रैल को घोषणा के बाद होने वाले पंजीकरण करीब एक माह तक चलेंगे। परिषद प्रशासन ने करीब तीन साल पहले अवध विहार योजना शुरू करने के मौके पर तीन हजार ईडब्ल्यूएस व एलआईजी फ्लैटों की योजना एक साथ लॉन्च की थी।
विज्ञापन


तब से इतनी बड़ी संख्या में पंजीकरण नहीं खोले गए। इसके  बाद प्रशासन ने तीन बार ईडब्ल्यूएस योजना तो लॉन्च की मगर फ्लैट की संख्या तीन हजार से भी कम रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडब्ल्यूएस व एलआईजी फ्लैटों की किस्तें कितने साल की होंगी, इसको लेकर आवास विकास परिषद अभी अंतिम निर्णय नहीं ले सका है लेकिन स्ववित्त पोषित योजना में बनने वाले करीब साढ़े चार सौ फ्लैटों की किस्तों पर निर्णय हो गया। 

फ्लैटों का भुगतान आवंटी से 12 तिमाही किस्तों में लिया जाएगा। आवंटन के बाद आवंटी को दो माह में 4.80 लाख रुपये देने होंगे, उसके बाद 2.25 लाख रुपये की 12 तिमाही किस्तें अदा करनी होंगी।

ये हैं योजनाएं

affordable flat scheme by awas vikas parishad
चुने अपनी योजना - फोटो : डेमो फोटो

स्ववित्त पोषित कामदगिरि एंक्लेव वृंदावन योजना-4 सेक्टर-19
फ्लैटों की संख्या -  448
सुपर एरिया- 84.05 वर्ग मीटर
बिल्डअप एरिया-71.76 वर्ग मीटर 
कीमत-33.50 लाख

दुर्बल व अल्प आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस व एलआईजी) योजना वृंदावन येाजना-4 सेक्टर-13 व 19

फ्लैटों की संख्या- 2704
सुपर एरिया- 33.59 वर्ग मीटर
बिल्डअपर एरिया-29.50 वर्ग मीटर
कीमत-9.10 लाख

फ्लैटों की- 1760
सुपर एरिया-47.73 वर्ग मीटर
बिल्डअप एरिया-41.54 वर्ग मीटर
कीमत-13.20 लाख

छोटे मकानों की मांग बढ़ी है
छोटे मकानों की मांग को देखते हुए स्थापना दिवस पर करीब पांच हजार ईडब्ल्यूएस व एलआईजी फ्लैटों का पंजीकरण खोला जाएगा। छह अप्रैल को स्थापना दिवस पर योजना लांच की जाएगी। कोशिश है कि फ्लैटों की कीमत कम से कम रहे।
-रुद्र प्रताप सिंह, आवास आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed