फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   affordable flat of awas vikas parishad in lucknow

दस हजार में बुक करा सकेंगे फ्लैट, मिलेगी ऑनलाइन बुकिंग सुविधा

Tue, 06 Sep 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 Sep 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
affordable flat of awas vikas parishad in lucknow
डेमो

आवास विकास परिषद जल्द ही दो और तीन बेडरूम के 600 से अधिक फ्लैटों की ऑनडिमांड बिक्री शुरू करेगा। रायबरेली रोड स्थित वृंदावन योजना के कैलाश एन्क्लेव में दो बेडरूम फ्लैट की कीमत करीब 33 लाख और तीन बेडरूम फ्लैट की कीमत करीब 38 लाख रुपये रखी गई है।

विज्ञापन


इन फ्लैट की दस हजार रुपये में ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। रायबरेली रोड स्थित आवास विकास परिषद की वृंदावन योजना के कैलाश एन्क्लेव में दो और तीन बेडरूम के छह सौ से अधिक फ्लैट खाली हैं। 
विज्ञापन


इन दिनों फ्लैट के बाजार में मंदी को देखते हुए परिषद इन्हें ऑनडिमांड आवंटित करने जा रहा है। पांच प्रतिशत पंजीकरण राशि जमा कर बुकिंग कराई जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दस हजार रुपये में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी परिषद ने दी है। इसके जरिये फ्लैट रिजर्व भी कराए जा सकते हैं लेकिन इस सप्ताह के अंदर पांच फीसदी रकम जमा कर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा।  

ऑन डिमांड बिक्री के लिए जल्द ही जारी होगा विज्ञापन

affordable flat of awas vikas parishad in lucknow
डेमो
कैलाश एन्क्लेव वृंदावन योजना-चार सेक्टर-20
2-बीएचके
फ्लैट- 518
कीमत-33.40 लाख रुपये।
सुपर एरिया-798.54 वर्ग फीट।
बिल्टअप एरिया-653.75 वर्ग फीट।
पंजीकरण फीस-1.70 लाख रुपये।
आवंटन के एक माह के अंदर-6.05 लाख रुपये।
शेष रकम 2.85 लाख रुपये की नौ तिमाही किस्तों में देनी होगी।

3-बीएचके
फ्लैट- 115
कीमत-38.80 लाख रुपये।
सुपर एरिया-927.96 वर्ग फीट।
बिल्टअप एरिया-744.76 वर्ग फीट।
पंजीकरण फीस-1.95 लाख रुपये।
आवंटन के एक माह के अंदर-7.60 लाख रुपये।
शेष रकम 3.25 लाख रुपये की नौ तिमाही किस्तों मेें देनी होगी।

दस हजार रुपये में ऑनलाइन बुकिंग का निर्देश दिया गया है। यदि कोई व्यक्ति फ्लैट लेना चाहता है तो वह किसी भी कार्य दिवस में परिषद के वृंदावन सम्पत्ति कार्यालय में जाकर पंजीकरण करा सकता है। खाली फ्लैटों की ऑन डिमांड बिक्री के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। -रुद्र प्रताप सिंह, आवास आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed