फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Advocates will be on leave for six more days

Lucknow News: छह दिन और अवकाश पर रहेंगे अधिवक्ता

Thu, 21 May 2026 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Advocates will be on leave for six more days
मलिहाबाद में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।
लखनऊ। सेंट्रल बार एसोसिएशन की बुधवार को संयुक्त बैठक हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष जीएन शुक्ला चच्चू और महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव जीतू के संचालन में हुई बैठक में बृहस्पतिवार से लेकर 26 मई तक अधिवक्ताओं के अवकाश पर रहने की घोषणा की गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही सिविल कोर्ट की पुरानी तहसील परिसर की भूमि और पुराने हाईकोर्ट के खाली आवास अधिवक्ताओं के चैंबर और पार्किंग के लिए लीज पर देने, हाईकोर्ट में लंबित याचिकाओं की पैरवी के लिए अध्यक्ष और महामंत्री को अधिकृत करने, 17 मई को अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रस्ताव भी पास किया गया।
विज्ञापन

तहसील में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

अवैध चैंबर तोड़ने और वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में मलिहाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सम्राट सिंह अगुवाई में अधिवक्ताओं ने बुधवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक की। बैठक में लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई। अध्यक्ष सम्राट सिंह ने एसीपी मलिहाबाद को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। साथ ही शांति भंग की पत्रावली में बिना वकालतनामा और उसमें बार के टिकट लगे होने पर जमानत देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed