मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को पेशी पर लखनऊ आए यादव सिंह के समर्थकों और पत्रकार व वकीलों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिला एवं सत्र अदालत परिसर के बाहर हुई मारपीट से अफरा-तफरी मच गई।
यादव सिंह को बचाने की कोशिश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी भी वकीलों के निशाने पर आ गए। व्हील चेयर पर बैठे यादव सिंह पर वकीलों ने हमला कर दिया।
3 of 9
कोर्ट के बाहर मारपीट
- फोटो : amar ujala
वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह उसे एंबुलेंस तक पहुंचाया। हंगामा उस वक्त शुरू हुआ जब यादव सिंह के समर्थक मीडिया को फोटो लेने से रोकने लगे। पहले समर्थकों ने मीडिया कर्मियों से बदतमीजी की और फिर वकीलों के साथ मारपीट करने लगे।
4 of 9
कोर्ट के बाहर मारपीट
- फोटो : amar ujala
जवाब में वकीलों ने यादव सिंह समेत समर्थकों की पिटाई कर दी। यादव सिंह को लेकर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी सुबह साढ़े 11 बजे मीडिया को चकमा देते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में पहुंचे।
5 of 9
कोर्ट के बाहर मारपीट
- फोटो : amar ujala
व्हील चेयर पर सिर झुकाए, चश्मा और टोपी लगाए यादव सिंह को जब तक लोग पहचानते तब तक वह अदालत में पहुंच चुका था। मीडिया कर्मी बेसब्री से उसके बाहर निकलने का इंतजार करने लगे। साढ़े तीन बजे कोर्ट ने यादव सिंह को 10 मार्च तक लखनऊ जेल भेजने का निर्देश दिया।