फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Advocates and villagers surrounded the sub-centre

Lucknow News: अधिवक्ताओं और ग्रामीणों ने घेरा उपकेंद्र

Thu, 01 Aug 2024 03:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 01 Aug 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Advocates and villagers surrounded the sub-centre
रायबरेली। लगातार हो रही बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या से आजिज होकर महराजगंज में अधिवक्ताओं और ग्रामीणों ने उपकेंद्र घेरते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान अधिशासी अभियंता ने एक हफ्ते के भीतर समस्या के निस्तारण का आश्वासन देकर सबको शांत कराया।
विज्ञापन


बुधवार शाम चार बजे के करीब बिजली कटौती से परेशान होकर अधिवक्ता रणविजय सिंह, दीपू अवस्थी, शैलेन्द्र सिंह, रणविजय सिंह उर्फ भोले, राहुल मिश्रा, चंदन पांडेय, अरविंद शुक्ला आदि ग्रामीणों के साथ मिलकर महराजगंज उपकेंद्र पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। मौके पर अधिशासी अभियंता ओपी सिंह को समस्या से संबंधित ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

चेतावनी दी गई कि यदि समस्या का निराकरण न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। एक्सईएन ओपी सिंह ने एक सप्ताह के अंदर हर हाल में समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed