फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   advocates and policemen clashed at lucknow police station

लखनऊः थाने में अधिवक्ता-पुलिसकर्मी भिड़े, पुलिसकर्मियों पर केस, ये था मामला

Tue, 19 Nov 2019 12:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Nov 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
advocates and policemen clashed at lucknow police station
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के पीजीआई थाना में रविवार रात परिचित के साथ हुई मारपीट का केस दर्ज कराने पहुंचे अधिवक्ता रमाशंकर तिवारी की पुलिसकर्मियों से भिड़ंत हो गई। अधिवक्ता ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने भी रमाशंकर तिवारी व उनके साथी वकीलों पर मारपीट, गाली गलौज, धमकी व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत करा दिया गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि रविवार देर शाम तेलीबाग के द्वारिकापुरी निवासी पूर्व सैनिक अरविंद कुमार के साथ बाइक सवार कुछ लोगों ने मारपीट की थी। पूर्व सैनिक बाइक से घर जा रहे थे तभी ईश्वरीखेड़ा के पास एसयूवी सवार चार-पांच बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की। हमलावरों ने उन पर फायरिंग की लेकिन वह बाल-बाल बच गए। शोरगुल मचने पर हमलावर भाग गए तो उन्होंने चिनहट के गोयल अपार्टमेंट निवासी अधिवक्ता मित्र रामशंकर तिवारी को सूचना दी। रात करीब आठ बजे अधिवक्ता थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।  

50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

advocates and policemen clashed at lucknow police station
प्रतीकात्मक तस्वीर

अधिवक्ता का कहना है कि थाना पर मौजूद पुलिसकर्मी तहरीर से फायरिंग की बात हटवाने का दबाव बनाने लगे। अरविंद ने विरोध किया तो पुलिसकर्मी गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। उनका आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने सबके मोबाइल फोन तोड़ डाले और सारा सामान छीन लिया।

सूचना पाकर अधिवक्ता के साथी वकील थाना आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। एसपी उत्तरी के साथ सीओ कैंट डॉ बीनू सिंह, सीओ कृष्णानगर लाल प्रताप सिंह, सीओ गोमतीनगर संतोष कुमार सिंह और सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

अधिवक्ता ने उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह व राजू सिंह और आरक्षी राम कुमार व राजकुमार समेत 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed