वकीलों की दबंगई: हवालात प्रभारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार से अदालत में पेशी पर लाए गए हत्यारोपी अधिवक्ता को हवालात में बंद करने पर वकील और हवालात प्रभारी में झगड़ा हो गया।
इससे नाराज वकीलों ने हवालात प्रभारी सिपाही को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। सिपाही पिटते पिटाते पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा।
उसने एसपी विजय यादव को घटना की जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर आरआई लाइन, फतेहगढ़ कोतवाल और सीओ सिटी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
भारी संख्या में फोर्स के पहुंचने पर बार एसोसिएशन के सचिव भी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। हत्यारोपी अधिवक्ता को हवालात से निकाल कर पुलिस सुरक्षा में बैठाया गया।
पेशी पर आए थे 49 बंदी
कमालगंज थाना क्षेत्र में जमीन की रंजिश में हत्या के आरोप में जिला कारागार में निरुद्ध बंदी अधिवक्ता हरिप्रसाद सिंह समेत 49 बंदी सोमवार को पेशी के लिए सदर हवालात लाए गए थे।
हवालात प्रभारी सिपाही राजेश बाबू हत्यारोपी अधिवक्ता को भी हवालात में बंद करने लगे। उन्होंने खुद को बीमार बताते हुए बाहर बैठाने को कहा।
इसके बाद भी हवालात प्रभारी ने उन्हें जबरन हवालात में बंद कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही वहां वकील पहुंचे और सिपाही राजेश बाबू से बहस हो गई।
सिपाही ने अधिवक्ता को बाहर निकालने से इनकार किया तो वकीलों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। सिपाही भागने लगा तो भी अधिवक्ता उसे पीटते रहे। वह भागते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और एसपी विजय यादव को जानकारी दी।