{"_id":"6a7b8f6ab9f87a1ad3031539","slug":"advocate-attacked-with-a-knife-in-a-life-threatening-assault-at-jannat-club-lucknow-news-c-13-lko1070-1870399-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जन्नत क्लब में अधिवक्ता पर चाकू से जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जन्नत क्लब में अधिवक्ता पर चाकू से जानलेवा हमला
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित जन्नत क्लब एंड विस्टो में परिवार के साथ खाना खाने पहुंचे अधिवक्ता अखिलेश सिंह पर वहां के कर्मचारी और नौ अन्य लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अखिलेश घायल हो गए। उन्होंने सोमवार को 10 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
अखिलेश ने बताया कि 27 जुलाई को वह रात करीब एक बजे परिवार के साथ क्लब पहुंचे थे। वह पिज्जा ऑर्डर कर रहे थे तभी उनके पास एक बाउंसर आया। उसने कहा कि उन्हें कोई मारने आ रहा है। अखिलेश ने कहा वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही वहां क्लब का सुरक्षा कर्मी कृष्णा, सत्येंद्र, दीपक, प्रेम कुमार और छह अज्ञात लोग आ धमके। सत्येंद्र ने टेबल पर पड़े चाकू से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। उसके साथियों ने परिवार को नुकसान पहुंचाने के लिए उन पर भी हमले का प्रयास किया। पीड़ित का आरोप है कि वह परिवार के साथ जब जान बचा कर भागने लगे तो आरोपियों ने फिर से उन्हें पकड़ लिया और पीटने लगे। घटना से अफरा-तफरी मच गई। हंगामा बढ़ने पर आरोपी वहां से भाग निकले। घटना से पीड़ित व उनका परिवार सदमे में है।
पीड़ित ने सोमवार को थाने में तहरीर दी। अखिलेश का कहना है कि छह दिन पहले प्रेम कुमार सिंह पर गुड़गांव की युवती को पीटने के आरोप में विभूति खंड थाने में एफआईआर हुई थी। इस मामले में उन्होंने पीड़िता की मां और मौसी को कानूनी सलाह दी थी। इसी कारण आरोपी उनसे रंजिश रखे थे। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।