{"_id":"d06a737cc7ac373e39b5c50555c53c8b","slug":"advance-research-center-in-kgmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"KGMU का एडवांस रिसर्च सेंटर है, सच में 'एडवांस'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KGMU का एडवांस रिसर्च सेंटर है, सच में 'एडवांस'
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 23 Aug 2013 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश की जनता को शुक्रवार को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में स्थापित प्रदेश के पहले एडवांस रिसर्च सेंटर का वो लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
इस सेंटर में अनुसंधान के लिए अत्याधुनिक सुविधा मुहैया कराई गई हैं। सुबह 11 बजे केजीएमयू के ऐतिहासिक ब्राउन हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
जहां से वो नए छह मंजिले ओपीडी भवन और नए दंत संकाय के भवन का भी लोकार्पण करेंगे। इन तीनों भवन के लिए प्रदेश सरकार ने केजीएमयू को 120 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था।
विज्ञापन
सौ साल से अधिक के चिकित्सा संस्थान केजीएमयू के साथ शुक्रवार को एक और उपलब्धि जुड़ जाएगी। शुक्रवार को प्रदेश का पहला ऐसा एडवांस रिसर्च सेंटर अनुसंधान केलिए उपलब्ध हो जाएगा, जहां एक ही छत के नीचे सभी तरह के अनुसंधान की सुविधा मुहैया करायी गई है।
विज्ञापन
केजीएमयू कुलपति का दावा है कि ये रिसर्च सेंटर उत्तर भारत का पहला केंद्र है जहां डीएनए फिंगर प्रिंटिंग से लेकर क्राइम इन्वेस्टिगेशन से जुड़े अनुसंधान की सुविधाएं मिलेंगी।
खासतौर से मॉलिक्यूलर बॉयोलॉजी, फोरेंसिक ओडोंटोलॉजी, मेडिकल जेनेटिक्स, स्टेम सेल पर अनुसंधान केलिए अत्याधुनिक मशीनें यहां लगाई गई हैं। इसके अलावा नए दंत संकाय भवन और छह मंजिला ओपीडी भवन का भी लोकार्पण किया जाएगा। नई ओपीडी में चार लिफ्ट लगाई गई हैं।
जिससे मरीजों को स्ट्रेचर या बेड सहित किसी भी तल पर ले जाया जा सकेगा। नई ओपीडी में कौन से विभाग शिफ्ट होंगे, ये अभी तय नहीं किया गया है।
प्रवक्ता अब्बास मेहंदी ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा इस मौके पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अभिषेक मिश्र, कारागार मंत्री राजेंद्र चौधरी, चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन भी मौजूद रहेंगे।