फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   advance ambulance is not available for serious patients

Lucknow News: अति गंभीर मरीजों को भी नहीं मिल रहीं एडवांस एंबुलेंस

Tue, 10 Jan 2023 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
advance ambulance is not available for serious patients
हिमांशु अवस्थी
विज्ञापन

अति गंभीर मरीजों को भी सुरक्षित तरीके से एक से दूसरे अस्पताल पहुंचाने के लिए एडवांस लाइफ सपोर्ट वाली एंबुलेंस नहीं मिल पा रहीं हैं। किसी का वेंटिलेटर खराब है तो किसी की बैट्री सपोर्ट नहीं कर रही। ऐसे में एडवांस एंबुलेंस भी मरीजों को बेसिक सुविधाओं के साथ ही अस्पताल पहुंचा रहीं हैं। अलग-अलग अस्पतालों में खड़ी एंबुलेंस के चालकों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर मरीज को ले जाने की बात पूछी गई तो सच सामने आया।
एंबुलेंस नंबर - यूपी 32 बीजी 8142
स्थान- बलरामपुर अस्पताल
रिपोर्टर- अस्पताल के आईसीयू में एक मरीज है, उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर ट्रॉमा ले जाना है।
एंबुलेंस चालक- एंबुलेंस में वेंटिलेटर सपोर्ट नहीं कर रहा है, उसकी बैटरी में कुछ गड़बड़ी है।
रिपोर्टर- मरीज गंभीर है, कोई दूसरी एंबुलेंस बुला दो।
एंबुलेंस चालक- कंट्रोल रूम के नंबर पर कॉल कर लें, डॉक्टर से बात कराने के बाद एंबुलेंस आएगी।
---------------------------
एंबुलेंस नंबर - यूपी 41 जी 3879
स्थान- केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर
रिपोर्टर- ट्रॉमा कैजुअल्टी में मरीज वेंटिलेटर पर है, लोहिया ले जाना है।
एंबुलेंस चालक- यह एंबुलेंस सीतापुर जिले से मरीज को लाई है।
रिपोर्टर- मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर था क्या?
एंबुलेंस - नहीं, बेसिक सपोर्ट पर आया था।
रिपोर्टर- आप की एंबुलेंस का वेंटिलेटर ठीक हो तो छोड़ दीजिए।
एंबुलेंस - वेंटिलेटर में कुछ तकनीकी खामी है, जिस वजह से नहीं चल रहा।
-------------
250 एडवांस एंबुलेंस का बेड़ा
अति गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए शासन ने 250 एडवांस एंबुलेंस उपलब्ध करा रखी हैं। इनकी तादाद अभी बढ़ाई जानी है। लखनऊ जिले में करीब चार एडवांस लाइफ सपोर्ट वाली एंबुलेंस चल रही हैं। ये बलरामपुर अस्पताल, चिनहट, बीकेटी व सरोजनीनगर इलाके पर खड़ी रहती हैं। इन एंबुलेंस की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी सीएमओ की है। मगर मॉनिटरिंग न होने से मरीजों को इसका पूरी तरह से लाभ नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

सामान्य मरीजों को अस्पताल पहुंचाकर पूरा हो रहा कोटा
एएलएस एंबुलेंस सामान्य मरीजों को अस्पताल पहुंचाकर अपना कोटा पूरा कर रही है। एंबुलेंस चालकों का तर्क है कि अस्पताल के डॉक्टर ही मरीज को ट्यूब नहीं डालते हैं। मजबूरी में मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर ही अस्पताल ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खामियों को कराएंगे दूर
एडवांस लाइफ सपोर्ट की एंबुलेंस में वेंटिलेटर ठीक नहीं हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी खामियां होंगी उन्हें दूर कराया जाएगा, ताकि मरीजों को परेशानी न होने पाए।
- डॉ. मनोज अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed