फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ADO suspended for taking bribe for giving old age pension.

UP News: वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत करने के लिए 500-500 रुपये मांगी रिश्वत, एडीओ निलंबित

Fri, 23 Feb 2024 03:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 23 Feb 2024 03:45 PM IST
सार

समाज कल्याण मंत्री ने निदेशक को मामले की जांच सौंपी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए एडीओ को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
ADO suspended for taking bribe for giving old age pension.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रायबरेली में समाज कल्याण विभाग की एडीओ (डलमऊ ब्लाक) प्रगति वर्मा द्वारा वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों से पेंशन स्वीकृत करने के बदले रिश्वत मांगने के मामले को विभागीय मंत्री असीम अरुण ने गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन


मंत्री के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग के निदेशक कुमार प्रशांत की जांच में प्रथम दृष्टया मामला सही पाया गया जिसके बाद गुरुवार को आरोपी एडीओ प्रगति वर्मा को निलंबित किया गया है। इसके साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी रायबरेली  वैभव त्रिपाठी को मुख्यालय से सम्बद्ध किया गया है।
विज्ञापन


उपनिदेशक लखनऊ मंडल मौके पर 
समाज कल्याण मंत्री के निर्देश पर गुरुवार को उपनिदेशक लखनऊ मंडल आचिंत्य मणि भारती और जिला समाज कल्याण अधिकारी मुख्यालय अंजनी सिंह मौके पर पहुंच कर गहनता से जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पीड़ितों का बयान दर्ज किया। एडीओ पर आरोप है कि प्रति लाभार्थी 500-500 रुपयों की मांग कर रही थी।  नागरिक समाज कल्याण विभाग में भ्रष्टाचार सम्बन्धी कोई भी शिकायत ‘कल्याण साथी’ के हेल्पलाइन नंबर 14568 पर कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed