फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Discussion on sensor technology held at Lucknow University's robotics workshop.

Lucknow News: लविवि की रोबोटिक्स कार्यशाला में सेंसर तकनीक पर हुई चर्चा

Sun, 04 Oct 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Discussion on sensor technology held at Lucknow University's robotics workshop.
लविवि
लखनऊ। रोबोट की गति, स्थिति और नेविगेशन के पीछे सेंसर किस तरह काम करते हैं... शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने इसकी बारीकियां समझीं। अभियांत्रिकी व प्रौद्योगिकी संकाय के लाइफ-रोबो रोबोटिक्स क्लब और इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स (आईईईई) रोबोटिक्स और ऑटोमेशन सोसाइटी की ओर से आयोजित ‘वॉर्टेक्स’ रोबोटिक्स कार्यशाला में विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, स्वचालन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सत्र के संचालक डॉ. मनोज कुमार जैन ने ट्रांसड्यूसर्स और सेंसर प्रौद्योगिकी की मूल अवधारणाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि सेंसर रोबोट की गति, स्थिति और नेविगेशन को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को बुद्धिमान रोबोटिक प्रणालियों की कार्यप्रणाली की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सतेंद्र पाल सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अत्याधुनिक तकनीकों से जोड़कर नवाचार और अनुसंधान के लिए प्रेरित करते हैं। वर्तमान तकनीकी युग में रोबोटिक्स और सेंसर तकनीक उद्योग, स्वास्थ्य, कृषि और रक्षा जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। यह कार्यशाला श्रृंखला विद्यार्थियों को इन अत्याधुनिक तकनीकों पर सीधे काम करने का अवसर प्रदान करेगी। कार्यक्रम का समापन संवादात्मक प्रश्नोत्तरी सत्र के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed