फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Admn wants report on aded schools.

एडेड स्कूलों में होंगी भर्तियां, प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट

Wed, 20 May 2015 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 May 2015 09:50 PM IST
विज्ञापन
Admn wants report on aded schools.

शासन के बार-बार निर्देश के बाद भी जिला विद्यालय निरीक्षक सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में रिक्त प्रधानाचार्य, प्रवक्ता व प्रशिक्षित शिक्षकों के पदों का ब्यौरा देने से बच रहे हैं।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने जिलों को भेजे निर्देश में यह स्पष्ट कर दिया है कि 30 जून तक जिलेवार रिक्तियों की सूचना उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पास अनिवार्य रूप से भेजना होगा। इसके बाद भी सूचना न भेजने वाले अधिकारी दंडित होंगे।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद से सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता व प्रशिक्षित शिक्षकों की भर्ती का अधिकार चयन बोर्ड के पास है। इसके लिए जिलेवार रिक्तियों की सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक से तैयार कराते हुए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक के माध्यम से चयन बोर्ड को भेजने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी जिला विद्यालय निरीक्षकों की साठ-गांठ से स्कूल प्रबंधन प्रवक्ता व प्रशिक्षित शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती करते हुए हाईकोर्ट के आदेश पर वेतन देने लगते हैं। यही कारण है कि शासन के बार-बार निर्देश के बाद भी रिक्तियों की सूचना चयन बोर्ड को नहीं भेजी जाती।

इस‌लिए मांगी जा रही है सूचना

Admn wants report on aded schools.

प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, मंडलीय उप निदेशक तथा जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे निर्देश में कहा है कि चयन बोर्ड को रिक्त पदों को भरने के लिए कार्यक्रम जारी करना है।

इसलिए जिलेवार रिक्त पदों की सूचना शीघ्र भेजें। लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उप शिक्षा निदेशक ही सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों के शिक्षकों व प्रधानाचार्य की पेंशन स्वीकृत करता है, इसलिए वही रिक्त पदों की सूचना चयन बोर्ड को उपलब्ध कराएगा।

चयनितों की क्यों नहीं हुई जॉइनिंग

माध्यमिक शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को पत्र भेजकर पूछा है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से पूर्व में नियुक्त शिक्षकों की स्कूलों में जॉइनिंग क्यों नहीं हो पा रही है।

जिला विद्यालय निरीक्षकों से इसकी स्थिति स्पष्ट करते हुए निदेशालय को जानकारी दी जाए। इस संबंध में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को जानकारी देनी है, इसलिए सूचना उपलब्ध कराने में कोताही न बरती जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed