फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   admition team condected in lucknow university

लविवि में बनी एडमिशन टीम, जल्द शुरू होंगे पीएचडी के दाखिले

Tue, 16 Feb 2021 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
admition team condected in lucknow university
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने लंबी जद्दोजहद के बाद सोमवार को एडमिशन टीम की घोषणा कर दी गई। नई परंपरा में डीन एडमिशन के पद पर केमिस्ट्री विभाग के प्रो. वीके शर्मा को नियुक्त किया गया है, जो तीन साल तक इस पद बने रहेंगे। मुख्य समन्वयक के रूप में गणित विभाग के प्रो. पंकज माथुर तथा सह-समन्वयक के रूप में समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अनूप भारतीय, व्यवसायिक प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष संजय मेधावी तथा प्राचीन भारतीय इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनित्य गौरव को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने दाखिले के लिए स्थायी डीन और कार्यालय की नई व्यवस्था शुरू की है। इसी के तहत लविवि ने सोमवार को अपनी एडमिशन टीम की घोषणा की। विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए गेट नंबर एक पर एक स्थायी कार्यालय भी बनाया गया है। प्रवेश समन्वयक बदलने के साथ ही कार्यालय बदलने की व्यवस्था भी इसके साथ ही समाप्त हो जाएगी। लविवि में किसी एक विषय का रिजल्ट रुकने या उसमें देरी होने की स्थिति में बाकी के दाखिले प्रभावित न हो इसके लिए विभागीय स्तर पर दाखिले करने की योजना तैयार की गई है। ये दाखिले भी डीन प्रवेश के अधीन होंगे पर उसकी प्रक्रिया संबंधित विभाग के स्तर से होगी।
विज्ञापन

सबसे पहले पीएचडी के दाखिले
डीन एडमिशन और दाखिले की पूरी टीम बनने के बाद सबसे पहले सत्र 2020-21 की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। राजभवन ने पीएचडी के ऑर्डिनेंस को अपनी मंजूरी दे दी है। माना जा रहा है अगले सप्ताह तक पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय बाद बदला प्रवेश समन्वयक
एक लंबे समय के बाद विवि में एडमिशन की टीम में बदलाव किया गया है। प्रो. अनिल मिश्रा अभी तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस साल इसमें बदलाव कर दिया गया है। मजे की बात यह है कि डीन एडमिशन प्रो. वीके शर्मा भी केमिस्ट्री विभाग से ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed