{"_id":"5f9881358ebc3e9ba20530ef","slug":"admissions-in-central-university-is-less-than-a-college-lko-city-news-lko547346965","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयू: प्रवेश के मामले में कॉलेजों से भी पिछड़ा केंद्रीय विवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएयू: प्रवेश के मामले में कॉलेजों से भी पिछड़ा केंद्रीय विवि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक प्रवेश प्रक्रिया की नहीं जारी हो सकीं तिथियां
वेबसाइट पर अभी तक नहीं जारी हुई प्रवेश सूचना
अक्षय कुमार
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक व्यवस्था लॉक डाउन के बाद से पटरी पर आती नहीं दिख रही है। एक तरफ जहां राजधानी के राज्य विश्वविद्यालय समेत कई कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो गई है या आखिरी चरण में है, वहीं बीबीएयू में अभी तक नए सत्र 2020-21 का प्रवेश कार्यक्रम भी जारी नहीं हुआ है।
राजधानी के बड़े कॉलेजों की बात करें तो नेशनल पीजी कॉलेज, जेएनपीजी, आईटी गर्ल्स, अवध गर्ल्स आदि कॉलेजो में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं लखनऊ विश्वविद्यालय, डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि में भी आधे से अधिक प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लविवि तो एक नवंबर से फर्स्ट ईयर की क्लास शुरू करने जा रहा है।
वहीं राजधानी के एकमात्र केद्रीय विवि बीबीएयू में अभी सोमवार को तीसरे चरण की प्रवेश परीक्षा का ही आयोजन हुआ है। दो चरणों के प्रवेश परीक्षा परिणाम भी आ चुके हैं, लेकिन अभी तक प्रवेश कार्यक्रम सार्वजनिक नहीं हुआ है। विद्यार्थी विवि की वेबसाइट पर निगाह लगाए हुए हैं लेकिन अभी तक यहां पर प्रवेश कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं आई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विवि में काफी दिनों तक केंद्रीकृत या विभाग स्तर पर प्रवेश को लेकर मंथन हुआ। अब जब विभाग स्तर पर प्रवेश की तैयारी हुई तो विभागाध्यक्ष की अपनी क्वैरी सामने आने लगी है, जिसकी वजह से अभी तक प्रवेश की तिथियां फाइनल नहीं हो पाई हैं। हालांकि इसका नुकसान भी विवि को ही उठाना पड़ेगा।
क्योंकि काफी दिनों बाद विवि में प्रवेश आवेदन तो काफी अच्छे आए, लेकिन प्रवेश परीक्षा में 25 से 30 प्रतिशत स्टूडेंट्स शामिल नहीं हुए हैं। अब अगर समय से प्रवेश प्रक्रिया नहीं शुरू हुई तो विद्यार्थियों को जहां बेहतर अवसर मिलेगा वहां प्रवेश ले लेंगे। इतना ही नहीं विवि में अभी तक पिछले वर्ष के परिणाम जारी हुए हैं। इसलिए प्रथम वर्ष के साथ-साथ अन्य वर्ष की अभी तक नियमित क्लासेज में भी दिक्कत हो रही है।
पेड सीट, ईडब्ल्यूएस को लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक पेड सीट और ईडब्ल्यूएस को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं की जा सकी है। विभागाध्यक्ष का कहना है कि इसके बिना स्पष्ट किए प्रवेश किया जाना ठीक नहीं होगा। ऐसे करने पर उन्हें दोबारा प्रक्रिया कर पैड सकती है।
जल्द जारी करेंगे तारीख
काउंसिलिंग की तारीखें विभागों द्वारा एक-दो दिन में ही वेबसाइट पर दी जाएंगी। कोविड गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए तथा विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम उप्लब्ध होंगे।
- डॉ. रचना गंगवार, प्रवक्ता, बीबीएयू