फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Admissions for Diploma in Pharmacy to begin on September 25 detailed counseling schedule released

यूपी: डिप्लोमा इन फार्मेसी में 25 सितंबर से शुरू होगा प्रवेश, विस्तृत काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी; पूरा अपडेट

Wed, 23 Sep 2026 08:07 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 23 Sep 2026 08:07 AM IST
सार

यूपी में डिप्लोमा इन फार्मेसी में 25 सितंबर से प्रवेश शुरू हो जाएगा। इसके लिए  विस्तृत प्रवेश काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। आगे पढ़ें और जानें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
Admissions for Diploma in Pharmacy to begin on September 25 detailed counseling schedule released
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तर प्रदेश में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा इन फार्मेसी (डीफार्मा) पाठ्यक्रम में प्रवेश की ऑनलाइन काउंसिलिंग 25 सितंबर से शुरू होगी। प्रवेश परीक्षा जेईईसीयूपी-2026 की मेरिट व रैंक के आधार पर पात्र अभ्यर्थी काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम, चरण वार तिथि, दिशा-निर्देश व सीटों का विवरण परिषद की वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर अपलोड कर दी गई है।

विज्ञापन


इसके अनुसार पहले चरण की मुख्य काउंसिलिंग ग्रुप-ई (फार्मेसी) के लिए यूपी के पात्र अभ्यर्थियों के लिए होगी। इसमें चॉइस फिलिंग 25 से 27 सितंबर, सीट आवंटन 28 सितंबर को तथा फ्रीज-फ्लोट विकल्प व सिक्योरिटी और काउंसिलिंग फीस जमा करने की प्रक्रिया 29 सितंबर से 1 अक्तूबर तक होगी। सीट फ्रीज करने वाले अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन भी 29 सितंबर से 1 अक्तूबर तक जिला हेल्प सेंटरों पर किया जाएगा। 

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तारीखें...

दूसरे चरण में चॉइस फिलिंग 3 से 4 अक्तूबर, सीट आवंटन 5 अक्तूबर तथा फ्रीज-फ्लोट विकल्प व शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 6 से 8 अक्तूबर तक होगी। इसी अवधि में फ्रीज अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन भी जिला हेल्प सेंटरों पर कराया जाएगा। तीसरे राउंड की चॉइस फिलिंग 9 से 11 अक्तूबर तक तथा सीट आवंटन 12 अक्तूबर को होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सिक्योरिटी व काउंसिलिंग फीस जमा करने की प्रक्रिया 13 से 15 अक्तूबर तक होगी। इसमें फ्लोट विकल्प नहीं होगा। फ्रीज अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन भी 13 से 15 अक्तूबर तक होगा। पहले से तीसरे चरण में आवंटित सीट वापस लेने की प्रक्रिया 14 व 15 अक्टूबर तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed