फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Admission to undergraduate engineering and management seats will also be done through CUET

Lucknow News: स्नातक इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की सीटों पर भी सीयूईटी से होंगे प्रवेश

Thu, 08 Jan 2026 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Admission to undergraduate engineering and management seats will also be done through CUET
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में नए सत्र 2026-27 में स्नातक स्तर के 25 अलग-अलग पाठ्यक्रमों की 1808 सीटों पर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के जरिये प्रवेश होना है। आवेदन प्रक्रिया चल रही है। स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश सीयूईटी स्कोर के आधार पर किया जाएगा। इसी बीच इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट स्नातक की सीटों पर भी प्रवेश सीयूईटी के माध्यम से होंगे। इसके अलावा बीएड विशेष शिक्षा (परास्नातक) में भी सीयूईटी पहली बार लागू किया गया है।
विज्ञापन

प्रवेश निदेशक प्रो. अनामिका चौधरी ने बताया कि बीएड विशेष शिक्षा के तहत दृष्टिबाधिता व श्रवणबाधिता और बौद्धिक एवं विकासात्मक दिव्यांगता से संबंधित पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। पाठ्यक्रम के नाम में बीएड (स्नातक) शब्द है लेकिन इनमें प्रवेश स्नातक के बाद ही संभव है। इसलिए इन्हें शैक्षणिक दृष्टि से स्नातकोत्तर स्तर के समकक्ष माना जाता है। प्रत्येक बीएड विशेष शिक्षा पाठ्यक्रम में 30 सीटें व तीन ईडब्ल्यूएस सीटें, कुल 33 सीटें निर्धारित हैं। सभी पाठ्यक्रमों में सीयूईटी पहली बार लागू किया गया है। प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय ने कहा कि अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट पर जाकर समय रहते आवेदन कर लें और विषयों का चयन सावधानीपूर्वक करें। अभ्यर्थी 30 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये है सीटों की संख्या

बीए में सर्वाधिक 440, बीकॉम में 132, बीएससी में 198, बीएससी सीएस में 66, बीकॉम एलएलबी (ऑनर्स) में 132, बीपीओ में 27, बीफार्मा में 66 , बीफार्मा (लेटरल एंट्री) में 6, बीटेक (सीई) में 66, बीटेक (सीई) लेटरल एंट्री में 6, बीटेक (सीएसई)में में 132, बीटेक (सीएसई) लेटरल एंट्री में 13, बीटेक (ईसीई) में 66 सीटें हैं। साथ ही बीटेक (ईसीई) लेटरल में 6, बीटेक (ईई) अ 66, बीटेक (ईई) लेटरल एंट्री में 6, बीटेक (ऑनर्स) सीएसई में 66, बीटेक (एमई) में 66 सीटें, बीटेक (एमई) लेटरल एंट्री में 6, बीटेक (ऑनर्स) सीएसई विद एआईडीएस लेटरल एंट्री में 6 सीटें, बीटेक (ऑनर्स) सीएसई विद एआईएफएम) लेटरल एंट्री में 6 सीटे, बीटेक (ऑनर्स) सीएसई विद एआईएफएम में 66, बैचलर इन ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी में 27, बीबीए में 82 सीटें और बीवीए (विजुअल आर्ट) में 55 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed