फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Admission process to be changed in BTC.

बीटीसी में बदलेगी दाखिले की प्रक्रिया

Tue, 09 Sep 2014 03:50 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 Sep 2014 03:50 AM IST
विज्ञापन
Admission process to be changed in BTC.

राज्य सरकार दो वर्षीय कोर्स बीटीसी में दाखिले की प्रक्रिया बदलने जा रही है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) और निजी कॉलेज बीटीसी में दाखिले के लिए कॉलेजवार ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके आधार पर मेरिट जारी करते हुए दाखिला दिया जाएगा। निजी कॉलेज प्रबंधन कोटे के दाखिले में आरक्षण नियमों का पालन करेगा व शासन से तय फीस ही लेंगे। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में इस पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन


राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) से इसका प्रस्ताव मांगते हुए जल्द आदेश जारी करने की तैयारी है। नई व्यवस्था शैक्षिक सत्र 2014-15 से ही लागू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक भर्ती की योग्यता स्नातक और बीटीसी है। नतीजतन बीटीसी करने वालों की मारामारी रहती है। मौजूदा समय बीटीसी की 45,200 सीटें हैं। इसमें डायटों में 10,450 और 695 निजी बीटीसी कॉलेजों में 34,750 सीटें हैं।

इसलिए किये जा रहे बदलाव

Admission process to be changed in BTC.

एससीईआरटी दाखिले के लिए राज्य स्तर पर ऑनलाइन आवेदन लेते हुए मेरिट जारी करता है। टॉप मेरिट वालों को डायटों व कम मेरिट वालों को निजी कॉलेजों में दाखिला देने की व्यवस्था है।

एससीईआरटी के निर्देश पर ही डायट निजी कॉलेजों में छात्रों को दाखिले के लिए भेजते हैं। संबद्धता देने का चूंकि कोई कैलेंडर नहीं है लिहाजा निजी कॉलेजों में छात्रों को सालभर भेजा जाता रहता है।

कभी-कभार तो स्थिति यह हो जाती है कि समय से छात्र न मिलने से कॉलेज प्रबंधन हाईकोर्ट में चला जाता है। इसलिए दाखिले की प्रक्रिया बदलने पर सहमति बनी है।

नई व्यवस्था
= डायट व कॉलेज अलग-अलग लेंगे ऑनलाइन आवेदन
= आवेदन के आधार पर कॉलेजवार मेरिट का होगा निर्धारण
= मेरिट बनाने में आरक्षण नियमों का होगा पालन
= सीट खाली रहने पर एससीईआरटी की नहीं होगी जवाबदेही
= सरकार से निर्धारित फीस से अधिक नहीं ले सकेंगे कॉलेज

बदलाव की जरूरत

Admission process to be changed in BTC.

निजी कॉलेजों को समय से छात्र न मिलने पर कॉलेज प्रबंधन हाईकोर्ट में मुकदमा दाखिल कर देते हैं। इसके चलते एससीईआरटी को बेवजह परेशानियों का सामना करना पड़ता है और वह अपना मूल काम पाठ्यक्रमों का निर्धारण नहीं कर पाता है।

इसलिए दाखिला प्रक्रिया बदलने पर सहमति बनी है। नई व्यवस्था से दाखिला देने की सारी जिम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन की होगी और सीट खाली रहने पर एससीईआरटी की कोई जवाबदेही नहीं होगी।

निजी कॉलेजों में 41 हजार रुपये होगी फीस

निजी बीटीसी कॉलेजों की फीस करीब 41 हजार रुपये सालाना तय करने पर सहमति लगभग बन चुकी है। राज्य स्तरीय समिति के सुझाव पर शासन इस संबंध में शीघ्र ही आदेश जारी करने वाला है।

आदेश जारी होने के बाद निजी कॉलेज प्रबंधन तय फीस ही ले सकेगा। अधिक फीस लेने की शिकायत पर संबंधित कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसमें उसकी संबद्धता भी समाप्त की जा सकती है।

रिक्त सीटों पर दाखिला जल्द

Admission process to be changed in BTC.

शासन स्तर पर सोमवार को हुई बैठक में सत्र 2013-14 की रिक्त करीब 10,500 सीटों पर जल्द ही दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

एससीईआरटी और एनआईसी के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे बैठक कर रिक्त सीटों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed