फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Admission process complete in BBAU

बीबीएयू में प्रवेश पूरे, आज ओरिएंटेशन कार्यक्रम

Fri, 19 Jul 2019 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Admission process complete in BBAU
बीबीएयू में प्रवेश पूरे, ओरिएंटेशन प्रोग्राम आज
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्रों को दी कोर्स संबंधी जानकारी
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में नए सत्र 2019-20 में प्रवेश प्रक्रिया बृहस्पतिवार को लगभग पूरी हो गई। दाखिला लेने वाले प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का सामूहिक ओरिएंटेशन कार्यक्रम 19 जुलाई शुक्रवार को सुबह 11 बजे से अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों को हेल्थ सेंटर, लाइब्रेरी, रेमेडियल क्लासेज, कंप्यूटर सेंटर, पर्सनैलिटी डवलपमेंट, प्लेसमेंट सेल आदि सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।

मुख्य अतिथि एससी-एसटी कमीशन के चेयरमैन बृजलाल होंगे। जबकि विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहेंगे। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग में बीएड, एमए, एमफिल, पीएचडी के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को कोर्स व विभाग की सुविधाओं की जानकारी दी गई। इसमें विभागाध्यक्ष प्रो. अरविंद कुमार झा, डॉ. हरिशंकर सिंह, डॉ. विवेक नाथ त्रिपाठी, डॉ. सुभाष मिश्रा आदि शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। इसके तहत विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय भ्रमण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed