लोरेटो में शुरू हो रहे हैं एडमिशन, पढ़िए पूरी प्रक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल में नर्सरी के लिए एडमिशन फॉर्म मंगलवार से स्कूल कीवेबसाइट www.lucknowloreto.com से ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 20 और 21 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से चार बजे के बीच केवल दो दिन ही मिलेंगे।
पिछले वर्ष फॉर्म लेने के लिए मची मारामारी को देखते हुए इस साल से स्कूल प्रशासन ने आवेदन फॉर्म ऑनलाइन देने का फैसला किया है। अभिभावक फॉर्म की फीस 500 रुपये ऑनलाइन डेबिट या क्रेडिट कार्ड से दे सकेंगे।
आवेदन फॉर्म पर अभिभावकों को अपने हस्ताक्षर और बच्चे व परिवार की फोटो जेपीईजी फॉर्मेट में अपलोड करनी होगी। आवेदन फॉर्म भरने के लिए बच्चे का जन्म एक अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2012 के बीच होना चाहिए।
एडमिशन फॉर्म भरने के बाद अभिभावक को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट और बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र, बैपटिज्म प्रमाण पत्र, कैथोलिक क्रिश्चियन बच्चे की सूरत में माता-पिता का मैरिज सर्टिफिकेट, कैथोलिक क्रिश्चियन होने की सूरत में चर्च के प्रीस्ट द्वारा जारी प्रमाणपत्र, एससी-एसटी का प्रमाणपत्र और पते के प्रमाणपत्र की मूल प्रति फॉर्म जमा करने के समय प्रस्तुत करनी होगी।
एक से 800 तक नंबर वाले आवेदन फॉर्म 26 अक्तूबर को तथा 801 के बाद वाले सभी आवेदन फॉर्म 27 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से साढ़े 12 के बीच जमा किए जा सकेगे।
ई-मेल व मोबाइल पर मिलेगी इंटरव्यू की तारीख
नर्सरी में दाखिले, इंटरव्यू के आधार पर दिए जाने हैं। इसलिए आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद अभिभावक द्वारा भरी गई ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर उसे साक्षात्कार की तारीख बताई जाएगी। साक्षात्कार के बाद चयनित होने की सूचना भी ई-मेल और मोबाइल पर एसएमएस से दी जाएगी।
कक्षा एक का आवेदन फॉर्म चार और पांच नवंबर को
लोरेटो कॉन्वेंट में कक्षा एक के लिए एडमिशन फॉर्म भी ऑनलाइन मिलेंगे। फॉर्म स्कूल की वेबसाइट से सुबह आठ बजे से शाम चार बजे के बीच ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकेंगे। आवेदन फीस पांच सौ रुपये तय की गई है।
फॉर्म नर्सरी की तरह ही भरे जाने हैं। नौ नवंबर को सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट और सभी प्रमाणपत्र जमा करने होंगे। इसके बाद स्टूडेंट्स का लिखित टेस्ट 20 जनवरी 2016 को सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच होगा। लिखित टेस्ट में इंग्लिश, मैथ्स और हिंदी के सवाल पूछे जाएंगे। पांच फरवरी को लिखित परीक्षा का रिजल्ट नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा।