फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   admission in bbau

बीबीएयू: यूजी की 1095 सीटों के सापेक्ष 21 हजार आवेदन

Sun, 02 Oct 2022 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
admission in bbau
लखनऊ। बीबीएयू में नए सत्र 2022-23 में स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए कड़ा मुकाबला होगा। विवि में अब तक यूजी के विभिन्न कोर्सों की 1095 सीटों के सापेक्ष 29,160 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इनमें से 20,893 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन शुल्क भी जमा कर दिया है। रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने वाले विद्यार्थी ही प्रवेश के लिए अर्ह होंगे। एक सीट पर करीब 20 आवेदन आने से प्रवेश के लिए दौड़ कठिन हो गई है।
विज्ञापन

विवि प्रशासन के अनुसार, अब तक बीएससी फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी के लिए 1360, बीए के लिए 5769, बीए ऑनर्स पब्लिक एड के लिए 1761, बीबीए के लिए 3280, बीकॉम के लिए 1614, बीएससी के लिए 2805, बीएससी ऑनर्स जियोलॉजी के लिए 1051, बीएससी आईटी के लिए 1826, बीवॉक के लिए 260, बीबीए-एलएलबी ऑनर्स के लिए 1966, डिप्लोमा अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन में 93, डिप्लोमा इन फार्मेसी के लिए 713 व इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी के लिए 1173 आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. रिपुसूदन सिंह ने बताया कि पूर्व में यूजी कोर्सों में प्रवेश के लिए आखिरी तिथि 30 सितंबर थी। इसे पांच अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। वहीं पीजी की 2344 सीटों के लिए प्रवेश रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया छह अक्तूबर से शुरू होकर 15 अक्तूबर तक चलेगी। इसमें भी सीयूईटी क्वालीफाई अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्ट टाइम पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा 28-29 को
लविवि के अंग्रेजी विभाग में पार्ट टाइम पीएचडी के कोर्स वर्क के लिए लिखित परीक्षा 28-29 अक्तूबर को होगी। इसमें रिसर्च मेथडोलॉजी, वाइवा, प्रजेंटेशन का आयोजन होगा। विभागाध्यक्ष प्रो. एम प्रियदर्शिनी के अनुसार, विस्तृत कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

इग्नू में प्रवेश आवेदन 10 तक
इग्नू में नए सत्र में यूजी-पीजी प्रवेश आवेदन की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। विवि प्रशासन के अनुसार, इसकी तिथि 30 सितंबर से बढ़ाकर 10 अक्तूबर तक की गई है। किंतु आवेदन सिर्फ यूजी-पीजी कोर्सों के लिए होंगे, सर्टिफिकेट के लिए नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed