फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   admission for B ed.

बीएड के लिए सीधे एडमिशन आज से, मोबाइल पर आया कोड भरने के बाद ही आवंटित होगी सीट

Sun, 08 Jul 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Jul 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
admission for B ed.
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सीधे दाखिले की शुरुआत रविवार से होगी। दाखिले 11 जुलाई तक कॉलेज स्तर पर होंगे। कॉलेजों की मनमानी रोकने के लिए अभ्यर्थी के मोबाइल पर आया कोड भरना जरूरी होगा। विवि अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल पर कोड भेजेगा। कॉलेजों को यह कोड ऑनलाइन भरना होगा तभी उनके द्वारा दाखिले का सत्यापन होगा।

विज्ञापन


प्रवेश समन्वयक प्रो. नवीन खरे ने बताया कि बीएड में पहले दो चरण में सीट न पाने वाले अभ्यर्थियों को डायरेक्ट एडमिशन पाने का भी मौका होगा। केवल राज्य प्रवेश परीक्षा में रैंक पाने वाले अभ्यर्थी ही सीधे दाखिले में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन


अनुदानित कॉलेज में और जीरो फीस पर दाखिला पाने वाले अभ्यर्थी सीधे दाखिले के लिए पात्र नहीं होंगे। किसी वर्ग की सीट खाली बचने पर अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों से भरा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीधे दाखिले में उन अभ्यर्थियों की एडवांस फीस जब्त कर ली जाएगी जो सीट आवंटित होने के बाद दाखिला नहीं लेंगे। अभ्यर्थियों को एडवांस फीस के रूप में पांच हजार रुपये जमा करने होते हैं। इसके बाद बची हुई फीस के 46,250 रुपये जमा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed