{"_id":"57b0aab44f1c1b67766eaf17","slug":"administration-gives-two-hours-more-to-visit-ramlala-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में रामलला के दर्शन की अवधि दो घंटे बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में रामलला के दर्शन की अवधि दो घंटे बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
demo pic
जिलाधिकारी किंजल सिंह ने सावन झूला मेला के दौरान अयोध्या में श्रद्धालुओं व पर्यटकों के बड़ी संख्या में आगमन को देखते हुए विवादित परिसर स्थित विराजमान रामलला के दर्शन की अवधि दो घंटे बढ़ा दी है।
विज्ञापन
प्रशासन की विज्ञप्ति में बताया गया कि रामलला के दर्शन की अवधि 15 अगस्त से 19 अगस्त तक सुबह सात बजे से 12 बजे तक और अपराह्न एक बजे से शाम छह बजे तक होगी।
विज्ञापन
20 अगस्त से दर्शन की अवधि पूर्व की भांति सुबह सात से 11 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक रहेगी।