फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   adityanath yogi seeks more funds for bundelkhand and purvanchal

यूपी के इन दो बड़े इलाकों के विकास के लिए योगी ने मांगा ज्यादा फंड

Mon, 10 Apr 2017 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Apr 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
adityanath yogi seeks more funds for bundelkhand and purvanchal
डेमो प‌िक

यूपी के पूर्वांचल व बुंदेलखंड की बदहाली को मुद्दा बनाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार पर इन क्षेत्रों के विकास का दबाव बढ़ गया है। लघु व सीमांत किसानों की कर्जमाफी की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराज्यीय परिषद की दिल्ली में रविवार को हुई बैठक में पूर्वांचल और बुंदेलखंड के विकास के लिए अधिक फंड देने की मांग की। सूबे के इन पिछड़े क्षेत्रों में आवंटित बजट अब तक नाकाफी ही साबित हुए हैं। 

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने विकास के लिए केंद्र की ओर से राज्यों को अधिक से अधिक फंड दिए जाने की वकालत की। इस दौरान उन्होंने सूबे के बुंदेलखंड और पूर्वांचल इलाकों का पिछड़ापन को दूर करने के लिए तीव्र गति से विकास की जरूरत बताई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकास की दौड़ में पिछड़े राज्यों को अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादा फंड आवंटित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली की अपनी दूसरी यात्रा में योगी ने सूबे की समस्याएं गिनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड और पूर्वांचल  इलाकों में स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास की जरूरत है। इन इलाकों को बाकी राज्यों व यूपी के विभिन्न हिस्सों के बराबरी पर लाने के लिए ज्यादा विकास की जरूरत है। ऐसे में केंद्र को इन इलाकों में विकास की बयार बहाने के लिए राज्य को विकास के मद में अधिक से अधिक धनराशि आवंटित करनी चाहिए। 

मजबूत ढांचा बनाने की जरूरत

adityanath yogi seeks more funds for bundelkhand and purvanchal
योगी आदित्यनाथ - फोटो : google

बैठक में सीएम योगी ने कहा कि विकास की दौर में कई राज्य विकास दर की राष्ट्रीय औसत से बहुत आगे हैं। जबकि कई राज्य अब तक इस औसत को नहीं छू पाए हैं। उत्तर प्रदेश ऐसे ही राज्यों में शामिल है। 

सूबे में बुंदेलखंड और पूर्वांचल क्षेत्र बेहद पिछड़ा हुआ है। यहां लोगों का जीवन स्तर सुधारने के लिए विकास का नया और मजबूत ढांचा खड़ा करने की जरूरत है। बुंदेलखंड में पानी की समस्या दशकों पुरानी है। 

चिकित्सा, रोजगार, आधारभूत संरचना विकास के मामले में भी बुंदेलखंड और पूर्वांचल क्षेत्र काफी पिछड़ा है। निश्चित तौर पर यह कमी तब दूर होगी जब केंद्र सरकार विकास के मद में उत्तर प्रदेश का खास ख्याल रखेगी। 

अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान यूपी के सीएम पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल से भी मिले। इससे पूर्व योगी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की।
 
बुंदेलखंड व पूर्वांचल विकास बोर्ड भाजपा के एजेंडे में
भाजपा ने अपने चुनाव घोषणापत्र में वादा किया था कि वह सत्ता में आने पर बुंदेलखंड व पूर्वांचल के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में बुंदेलखंड विकास बोर्ड व पूर्वांचल विकास बोर्ड का गठन करेगी। 

सूबे के ये दोनों हिस्से देश के अन्य हिस्सों को छोड़ दें, यूपी के ही दूसरे क्षेत्रों से काफी पिछड़े हैं। अब सत्ता में आने के बाद योगी को इन क्षेत्रों के विकास के लिए भारी रकम की जरूरत होगी। कर्जमाफी और बिजली सरचार्ज का भारी भरकम रकम माफ करने की तैयारी में जुटी योगी सरकार को बुंदेलखंड व पूर्वांचल विकास बोर्ड की स्थापना व इन क्षेत्रों के काम के लिए केंद्र से बड़ी मदद की दरकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed