फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   adityanath says modi to get win in varanasi

'हार से डर गए मुख्तार इसलिए छोड़ा मैदान'

Fri, 02 May 2014 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 May 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
adityanath says modi to get win in varanasi

गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने ध्रुवीकरण की संभावना से इंकार करते हुए कहा बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से हारने की संभावना के कारण डर गए हैं। इसलिए उन्होंने मोदी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ा।

विज्ञापन


आदित्यनाथ ने भरोसा जताया कि वाराणसी में मोदी को बड़ी जीत हासिल होगी। वह एकतरफा चुनाव जीतेंगे।

गौरतलब है कि मोदी के सामने मुश्किलें खड़ी करने के लिए मुख्तार ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया।

बताया जाता है कि वाराणसी में ढ़ाई लाख मुस्लिम वोटर हैं ऐसे में अगर ध्रुवीकरण होता है तो मोदी को मुश्किल हो सकती है।

कानून में जातिवाद का मतलब नहीं

adityanath says modi to get win in varanasi

योगी आदित्यनाथ ने योगगुरू बाबा रामदेव के बारे में कहा कि यह कहना गलत है कि वह यादव हैं इसलिए उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। कानून सब के लिए एक जैसा होता है।

गौरतलब है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने एक बयान में कहा था कि रामदेव यादव हैं इस‌लिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।

बाबा रामदेव ने राहुल गांधी के बारे में एक विवादित बयान दिया था। जिसे मायावती ने दलितों का अपमान बताकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था रामदेव का बयान

adityanath says modi to get win in varanasi

बाबा रामदेव ने राहुल गांधी के बारे में कहा था कि मां सोनिया चाहती हैं कि राहुल देशी लड़की से शादी करें लेकिन राहुल विदेशी लड़की से शादी करना चाहते हैं।

वह हनीमून मनाने के लिए तो द‌लितों के घर जाते हैं, अगर वह किसी दलित लड़की से शादी करते तो देश के प्रधानमंत्री बन जाते।

जिसके बाद बाबा रामदेव के योग शिविरों पर भी रोक लगा दी गई है। रामदेव का एक योग शिविर अमेठी में भी प्रस्तावित था इसे भी कैंसिल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed