फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aditya yadav met with up governor

किसान और कानून-व्यवस्था के लिए राज्यपाल से मिले आदित्य यादव

Sat, 05 Jan 2019 12:16 AM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Sat, 05 Jan 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
aditya yadav met with up governor
राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचा शिष्टमंडल

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव आदित्य यादव शुक्रवार को एक शिष्टमंडल के साथ राज्यपाल राम नाईक से राजभवन में मिले। इसके बाद आदित्य ने मीडिया को बताया कि उन्होंने किसानों की दुर्दशा व कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति पर चर्चा की। राज्यपाल ने इन मुद्दों पर सीएम योगी आदित्यनाथ से बात करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


आदित्य ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किसानों का पूरा कर्ज माफ करने का वादा किया था, लेकिन इसे लागू नहीं किया। अभी भी बड़ी संख्या में किसान कर्ज के बोझ के तले दबे हुए हैं। 
विज्ञापन


गन्ना किसानों को भी उनका पूरा मूल्य अभी तक नहीं मिला है। वहीं, कानून-व्यवस्था की स्थिति यह है कि जिन पुलिस वालों पर आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वे ही मारे जा रहे हैं। ऐसे में आम लोगों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य ने कहा कि तीन दिन पहले ही इन मुद्दों को लेकर उनकी पार्टी ने राजधानी में प्रदर्शन किया था। यह पूछे जाने पर कि क्या इन मुद्दों पर वे सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल सीएम से मिलने की कोई योजना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed