फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   adhar, name, number must in auto taxi

Lucknow News: ऑटो, ई रिक्शा और टैक्सी में महिलाएं होंगी सुरक्षित, ड्राइवर का नाम,आधार,मोबाइल वाहन पर लिखना होगा

Thu, 17 Jul 2025 11:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:11 AM IST
विज्ञापन
adhar, name, number must in auto taxi

विज्ञापन

- परिवहन विभाग ने शुरू की कवायद, वाहन स्वामियों को 15 दिन का दिया समय

लखनऊ. लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में ई रिक्शा, ऑटो, टैक्सी, ओला उबर और रैपीडो चलने वालों को वाहन पर अपना नाम, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लिखना होगा. ऐसा न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बड़ा एक्शन भी लिया जाएगा. परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों को 15 दिन का समय दिया है.

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष की तरफ से 26 मई को पत्र परिवहन विभाग को भेजा गया था. इसके बाद यह कवायद की जा रही है. विभाग ने लखनऊ में सबसे पहले यह व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है. लखनऊ संभागीय परिवहन कार्यालय की तरफ से सभी पंजीकृत चालकों को 15 दिन के अंदर अपने वाहन पर जानकारियां लिखने को कहा है. वाहन के अंदर या पीछे की ओर यह सब जानकारी इस तरह प्रदर्शित की जाएगी जिससे वाहन पर सवार होने वाले यात्री को सब कुछ सामने से नजर आए. ऐसा नहीं करने पर उस वाहन स्वामी और चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हाल के दिनों में ऑटो और ई रिक्शा में महिलाओं के साथ कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे महिलाओं के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं. विभाग ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही इस तरह का फैसला लिया है.
विज्ञापन


लखनऊ के आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पांडेय का कहना है कि वाहन पर जब ड्राइवर का नाम, मोबाइल नंबर और आधार संख्या लिखने से महिलाएं सफर करने में सुरक्षित महसूस करेंगी. कोई भी जरूरत पड़ने पर वह अपने मोबाइल पर वाहन में प्रदर्शित जानकारी की फोटो क्लिक करके अपने परिजनों को भी भेज सकेंगी.
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed