{"_id":"58bff6204f1c1bd71adc6910","slug":"adg-press-conference-on-terrorist-saifullah-enciunter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफुल्ला के आईएस से जुड़े होने का अब तक नहीं मिला सुबूत- एडीजी दलजीत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफुल्ला के आईएस से जुड़े होने का अब तक नहीं मिला सुबूत- एडीजी दलजीत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 09 Mar 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
दलजीत चौधरी
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में मंगलवार को आतंकी मुठभेड़ के संबंध में एडीजी एलओ दलजीत चौधरी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि मारे गए संदिग्ध आतंकी सैफुल्ला के आईएसआईएस से डायरेक्ट जुड़े होने के सुबूत नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि युवा सोशल मीडिया के माध्यम से आतंकी संगठनों से जुड रहा है।
चौधरी ने बताया, पुलिस को इस मामले में देर रात सफलता मिली। मकान से विस्फोट, कई कारतूस, आठ पिस्टल, बम बनाने की सामग्री मिली है। इसके अलावा छह मोबाइल, चार सिम और 45 ग्राम सोने के साथ विदेशी मुद्रा भी मिली है।
उन्होंने बताया, आतंकी बम बनाने की तकनीकी के बारे में अध्ययन कर रहे थे। उन लोगों ने कम तीव्रता का बम लगाने की कोशिश भी की थी। दलजीत चौधरी ने बताया कि फखरे आलम और फैजल खां को भी गिरफ्तार किया गया है। लखनऊ एटीएस थाने में सभी के खिलाफ केस दर्ज है। बताया कि कानपुर से लैपटॉप भी बरामद किए हैं।