फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ADG law and order press conference on bulandshahar violence.

बुलंदशहर हिंसा: एडीजी बोले- स्थिति नियंत्रण में, किसी संगठन का नाम लेना सही नहीं

Tue, 04 Dec 2018 01:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 04 Dec 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
ADG law and order press conference on bulandshahar violence.
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार - फोटो : amar ujala

यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने बुलंदशहर में हुई हिंसा व बवाल पर मीडिया से बातचीत में कहा कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और शांतिपूर्ण बनी हुई है। घटना में अभी तक किसी संगठन का नाम सामने नहीं आया है। इलाके में भारी संख्या में पीएसी व आरएएफ तैनात की गई है।

विज्ञापन


एडीजी ने हिंसा में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध सिंह को शहीद बताया और कहा कि वह हमारे पुलिस परिवार के सदस्य थे। हम उनके परिवार की हरसंभव मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि हिंसा में 27 लोगों को नामित किया गया है जबकि चार की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एसआईटी घटनास्थल पर पहुंच गई है और अपना काम कर रही है। ये खुफिया एजेंसी की असफलता है या किसी और की जांच रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा। चमन, रामबल, आशीष चौहान और सतीश को गिरफ्तार किया गया है। जबकि योगेश राज अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। आपको बता दें कि योगेश बजरंग दल का जिला संयोजक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी ने बताया कि मारे गए युवक सुमित का पोस्टमार्टम हो चुका है। उसके शरीर में गोली पाई गई। उन्होंने स्वीकार किया कि हिंसा के दौरान पुलिस ने हवाई फायरिंग की थी।
 

 

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed