{"_id":"626d3ce08e7b2427547100c6","slug":"adg-law-and-order-press-conference-on-arrest-of-gorakhnath-temple-attack-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएस का खुलासा: बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहता था गोरखनाथ मंदिर पर हमले का आरोपी मुर्तजा, आईएसआईएस से भी जुड़े तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएस का खुलासा: बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहता था गोरखनाथ मंदिर पर हमले का आरोपी मुर्तजा, आईएसआईएस से भी जुड़े तार
Sat, 30 Apr 2022 07:12 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 30 Apr 2022 07:12 PM IST
सार
यूपीएटीएस को पूछताछ में जानकारी मिली है कि मुर्तजा ने अमेरिका और यूरोपीय देशों में मौजूद आईएसआईएस से जुड़ें संगठनों और उसके समर्थकों की मदद के लिए साढ़े आठ लाख रुपये भेजे थे।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखनाथ मंदिर पर हमले का आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहता था। इसी कोशिश में उसने मंदिर के दक्षिण गेट पर तैनात पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला किया था और उसकी राइफल छीनने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
ये जानकारी प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यूपीएटीएस को पूछताछ में जानकारी मिली है कि मुर्तजा ने अमेरिका और यूरोपीय देशों में मौजूद आईएसआईएस से जुड़े संगठनों और उसके समर्थकों की मदद के लिए अपने बैंक अकाउंट से करीब साढ़े लाख रुपये भेजे थे। इसके साथ ही एके-47, एम-4 कार्बाइन और दूसरे हथियारों से जुड़े वीडियो भी इंटरनेट के माध्यम से भेजे थे।
विज्ञापन
The accused, via his bank accounts, sent around 8.5 lakh Indian Rupees to support ISIS terror activities via orgs related to ISIS supporters in different countries in Europe & America. He sent various arms - AK47, M4 carbine & other missile tech, via internet: Prashant Kumar, ADG
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 30, 2022
यूपीएटीएस ने जांच में उसके पास से मिले लैपटॉप और मोबाइल से आईएसआईएस की आतंकी विचारधारा से जुड़े वीडियो और साहित्य बरामद किया है।