{"_id":"6405a954944bfbc5830131ec","slug":"adg-law-and-order-prashant-kumar-press-conference-in-lucknow-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमेश पाल हत्याकांड: एडीजी कानून व्यवस्था बोले, कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा, मददगारों पर भी होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमेश पाल हत्याकांड: एडीजी कानून व्यवस्था बोले, कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा, मददगारों पर भी होगी कार्रवाई
Mon, 06 Mar 2023 02:20 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Mar 2023 02:20 PM IST
सार
यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था ने उमेश पाल हत्याकांड में शामिल उस्मान के एनकाउंटर के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हम किसी भी अपराधी को नहीं छोड़ेंगे। उनके मददगारों को भी नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
यूपी एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमेश पाल हत्याकांड में शामिल रहा विजय उर्फ उस्मान सोमवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया। प्रयागराज के कौंधियारा थाना इलाके में क्राइम ब्रांच की टीम और आरोपी उस्मान के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में उस्मान को गोली लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले पर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि हत्याकांड में दोषी किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और अपराधियों के मददगारों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उस्मान पर 50 हजार रुपये का इनाम था उसने पुलिसकर्मियों पर भी गोली चलाई थी और मारा गया।
अतीक अहमद के भवनों पर धवस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। हम सभी अपराधियों को सजा दिलाएंगे।
इससे पहले, पिछले सोमवार को उमेश पाल और दोनों सिपाहियों की हत्या में शामिल अरबाज को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया।