{"_id":"62e7825f8dad57757951a6ad","slug":"adg-law-and-order-gives-directions-of-security-for-muharram-and-savan","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Police: सावन और मोहर्रम साथ होने से बढ़ी पुलिस की चुनौती, एडीजी कानून-व्यवस्था ने जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Police: सावन और मोहर्रम साथ होने से बढ़ी पुलिस की चुनौती, एडीजी कानून-व्यवस्था ने जारी किए निर्देश
Mon, 01 Aug 2022 01:06 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:06 PM IST
सार
सावन का अगला सोमवार और मोहर्रम एक साथ पड़ने को लेकर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने अफसरों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन के साथ मोहर्रम का महीना भी शुरू होने से पुलिस की चुनौती बढ़ गई है। पश्चिमी यूपी के साथ लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर में भी मोहर्रम बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। इसके लिए पुलिस की ओर से पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि मोहर्रम को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस व पीएसी बल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भेजे जा चुके हैं। परंपरा से हट कर कुछ भी करने की इजाजत किसी को नहीं होगी।
विज्ञापन
इस बार पहले की तरह परंपरागत जुलूस निकाले जाएंगे और ताजिये रखे जाएंगे। कहीं किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। हर छोटे से छोटे मामलों व विवादों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें समय से निस्तारित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सावन का अंतिम सोमवार 8 अगस्त को और 10वीं मोहर्रम 9 अगस्त को है। ऐसे में कहीं किसी तरह का कोई विवाद न होने पाए, इसके लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।