फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Additional State Project Director sought answers in the matter of leave of Shikshamitras

Lucknow News: शिक्षामित्रों के अवकाश मामले में अपर राज्य परियोजना निदेशक ने मांगा जवाब

Wed, 29 Jan 2025 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Additional State Project Director sought answers in the matter of leave of Shikshamitras
लखनऊ। लंबे समय से अवैतनिक अवकाश लेकर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित कर रहे शिक्षामित्रों के मामले में समग्र शिक्षा अपर राज्य परियोजना निदेशक ने मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक से रिपोर्ट मांगी है। राजधानी सहित मंडल के सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली के 270 शिक्षामित्र अवकाश पर हैं। इस मुद्दे को अमर उजाला ने 15 जनवरी के अंक में उठाया था।
विज्ञापन

अब अपर राज्य परियोजना निदेशक एकता सिंह ने मंडल के एडी बेसिक श्याम किशोर तिवारी से रिपोर्ट मांगी है। एडी बेसिक श्याम किशोर तिवारी ने भी सभी बीएसए से शिक्षामित्रों का अवकाश के रिकार्ड सहित पूरा ब्योरा मांगा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक शिक्षामित्रों के अवैतनिक अवकाश का विकल्प नहीं है। ऐसे में शिक्षामित्र बिना किसी ठोस कारण के अवकाश लेते हैं तो इससे स्कूल की व्यवस्था पर असर पड़ता है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। बता दें कि कई शिक्षामित्रों को लेकर प्रधानाध्यापकों कहना था कि वह कम मानदेय के चलते अवकाश लेकर दूसरे कार्यों में लगे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed