फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   adaz vithika to be built in pragraj museum says governor ram naik

राज्यपाल बोले - प्रयागराज संग्रहालय में बनेगी ‘आजाद वीथिका’, नागरिकों से मांगा सहयोग

Fri, 01 Mar 2019 12:46 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 01 Mar 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
adaz vithika to be built in pragraj museum says governor ram naik
राज्यपाल रामनाईक
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर राज्यपाल राम नाईक ने प्रयागराज स्थित संग्रहालय में क्रांतिकारी चंद्रशेखर की स्मृति में ‘आजाद वीथिका’ के निर्माण की घोषणा की है। यह वीथिका 1857 से 1947 तक के स्वाधीनता संग्राम में भाग लेने वाले क्रांतिकारियों को समर्पित होगी। राज्यपाल बुधवार को महानगर स्थित चंद्रशेखर आजाद स्मृति पार्क में आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वीथिका के लिए केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने दूरभाष पर अपनी सैद्धांतिक सहमति देते हुए प्रथम चरण में 10 करोड़ रुपये देने की बात कही है। राज्यपाल प्रयागराज संग्रहालय के पदेन अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन


राज्यपाल ने लोगों से आह्वान किया कि जिनके पास शस्त्र क्रांति करने वाले सेनानियों से जुड़े हुए वारंट, सबूत या दस्तावेज हों, वे उन्हें संग्रहालय को दान करें, जिससे संग्रहालय को प्रमाणिकता एवं भव्यता दी जा सके। नाईक ने कहा कि आजाद में बचपन से ही मातृभूमि को स्वाधीन कराने की धुन थी। इसीलिए जब उन्हें 15 वर्ष की आयु में गिरफ्तार कर न्यायाधीश के सामने पेश किया गया तो उन्होंने माफी मांगने से इन्कार कर दिया। वे मानते थे कि देश की आजादी के लिये सशस्त्र संघर्ष जरूरी है। इसीलिए उन्होंने काकोरी में रेलगाड़ी से सरकारी खजाना लूटा। आजाद ने प्रण किया था कि अंग्रेजों के हाथों नहीं मरना है। उन्होंने प्रयागराज (तत्कालीन इलाहाबाद) में अंग्रेजों से संघर्ष किया पर जब एक ही गोली बची तो उन्होंने उसे अपनी कनपटी पर मार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed