{"_id":"5e7b61598ebc3e6f960d301a","slug":"actions-are-being-taken-against-officers-in-umbha-kand-of-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में जमीन कब्जा करने वालों पर कार्रवाई शुरू, एसआईटी की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में जमीन कब्जा करने वालों पर कार्रवाई शुरू, एसआईटी की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
Wed, 25 Mar 2020 07:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Mar 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र के उभ्भा गांव में जुलाई 2019 में जिस जमीन को लेकर खूनी हिंसा और 11 लोगों की मौत हुई, उसे लेकर हुई अनियमितता पर एसआईटी की रिपोर्ट पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिपोर्ट में आरोपी दो महिलाओं से ब्याज समेत एक करोड़ नौ लाख नब्बे हजार छब्बीस रुपये की वसूली के निर्देश दिए हैं। इस मामले में दायित्व निर्वहन में उदासीन पाए गए तत्कालीन जिलाधिकारी व एएसपी सहित 21 के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही राबर्ट्सगंज के तत्कालीन एसडीएम व तहसीलदार सहित 22 अधिकारियों-कर्मचारियों व अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध आरोप प्रमाणित पाए जाने पर आरोप पत्र (चार्जशीट) दिए जाने को कहा गया है। एसआईटी की रिपोर्ट में सामने आया था कि आरोपी आशा मिश्रा ने जमीन बिक्री कर 50,00,064 व विनीता शर्मा उर्फ किरन कुमारी ने जमीन बिक्री कर 59,89,962 रुपये (कुल एक करोड़ नौ लाख नब्बे हजार छब्बीस रुपये) का लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने एसआईटी की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों से इस रकम की ब्याज समेत नियमानुसार वसूली के निर्देश दिए हैं। इस मामले में एसआईटी ने फरवरी माह के अंत में जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी। रिपोर्ट में सोनभद्र के तत्कालीन डीएम, एसडीएम समेत 21 अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई और एक एसडीएम, एक तहसीलदार समेत 22 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
उभ्भाकांड मामले में 14 अन्य आरोपियों की मौत हो चुकी है। मृतकों में सेवानिवृत्त हो चुके प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हैं। एसआईटी ने इसकी भी रिपोर्ट शासन को सौंपी है।