{"_id":"633024caffa28d52600703ca","slug":"action-will-be-taken-against-people-who-put-dead-body-on-road-and-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: शव रास्ते में रखकर प्रदर्शन करने वालों पर होगी कार्रवाई, जिलों को भेजी गई एसओपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शव रास्ते में रखकर प्रदर्शन करने वालों पर होगी कार्रवाई, जिलों को भेजी गई एसओपी
Sun, 25 Sep 2022 03:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 25 Sep 2022 03:22 PM IST
सार
शव को बीच रास्ते पर रखकर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में
शासन ने जिलों को अंतिम संस्कार से संबंधित एसओपी भेज दी है। इसमें कोई राजनीतिक दल या कोई संगठन शामिल हुआ तो उस पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस की घटना के बाद किसी दुर्घटना में मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार के संबंध में बनाई गई एसओपी जिलों के पुलिस कप्तानों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) में कहा गया है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपते समय परिजनों को निर्धारित प्रारूप पर लिखित सहमति देनी होगी कि वो शव को पोस्टमार्टम हाउस से सीधे अपने घर ले जाएंगे। बीच रास्ते में कहीं भी शव रखकर भीड़ एकत्रित करने जाम लगाने या किसी दल या संगठन के सहयोग से धरना प्रदर्शन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
अगर परिजन द्वारा स्वयं अथवा भीड़ एकत्रित कर रास्ते या सार्वजनिक स्थान पर शव रखकर अवरोध उत्पन्न किया जाता है तो इसे शव का अपमान मानते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इसी प्रकार यदि कोई संगठन या समूह शव को लेकर लोक व्यवस्था के प्रतिकूल कोई कार्रवाई करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।