{"_id":"1e28da91338fdb6c0d720818969e7211","slug":"action-taken-on-up-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र क्यूं नहीं कर रहा यूपी सरकार पर कार्रवाई: भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र क्यूं नहीं कर रहा यूपी सरकार पर कार्रवाई: भाजपा
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 18 Sep 2013 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने नगर विकास मंत्री मो. आजम खां के बयान पर अखिलेश सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए सवाल किया कि प्रदेश में 1947 के बाद के मंजर के लिए जिम्मेदार कौन है?
विज्ञापन
केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने स्वयं कहा है कि दंगों को लेकर राज्य सरकार को पूर्व में ही चेताया गया था, फिर भी अखिलेश सरकार दंगे रोकने में नाकाम रही।
विज्ञापन
भाजपा ने कहा है कि जब केंद्र को पता है कि अखिलेश सरकार की प्रशासनिक विफलता से दंगे हुए तो कार्रवाई में हिचक क्यों?
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे में प्रशासनिक विफलता से कई बेगुनाह मारे गए। जवाबदेही से बचने के लिए नित नई परिभाषा गढ़ी जा रही है।
विज्ञापन
गोधरा कांड के एक दशक बाद भी नरेंद्र मोदी को लेकर सवाल खड़े करने वाले तथाकथित सेक्यूलरवादी दल अब चुप क्यों है?
उन्होंने कहा कि आजम खां स्वयं कह रहे हैं कि आजादी के बाद का पहली बार ऐसा मंजर मुजफ्फरनगर दंगे में देखने को मिला और यह गुजरात के बाद का सबसे बड़ा दंगा था।
पर शायद वह भूल गए कि दंगा ग्रस्त जिले के प्रभारी मंत्री वही है और जवाबदेही भी उनकी बनती है।