फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action taken against illegal dairies in Para, 22 animals seized

Lucknow News: पारा में अवैध डेयरियों पर कार्रवाई, 22 पशु पकड़े

Tue, 15 Sep 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Action taken against illegal dairies in Para, 22 animals seized
पशुओं को ले जाते नगर निगम।
लखनऊ। नगर निगम ने सोमवार को पारा क्षेत्र में अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 22 पशु पकड़े। इनमें 19 भैंस, दो पड़वा और एक पड़िया शामिल हैं। सभी पशुओं को ऐशबाग कांजी हाउस भेज दिया गया। करीब दो महीने पहले भी पारा में अभियान के दौरान विरोध के बीच करीब 150 भैंस पकड़ी गई थीं। इस बार विरोध हल्का रहा।
विज्ञापन

नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि पारा क्षेत्र के कुमारपुरम में पुलिस, प्रवर्तन और कैटिल कैचिंग दस्ते ने संयुक्त कार्रवाई की। अवैध डेयरियों को लेकर आईजीआरएस पर शिकायत मिली थी। अधिकारियों के पहुंचने पर पशुओं को भगाने की कोशिश की जाती थी लेकिन इस बार टीम ने उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि शहर में अवैध रूप से दूध की डेयरियां चलाने पर रोक है। सार्वजनिक स्थानों पर पशु रखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अवैध डेयरियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पशुओं को ले जाते नगर निगम।

पशुओं को ले जाते नगर निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed